काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. विभूति नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम में रविवार को 30वें वॉलीबाल फेडरेशन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने दीप जलाकर इसका आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट सहित कई खेलों से इतर वॉलीबाल में दोनों टीमों के सभी खिलाडि़यों पूरे समय मेहनत करनी होती है।
2 of 8
Volleyball Federation Championship
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस शानदार खेल के प्रचार-प्रसार की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बीकॉम करने के दौरान वह अंतर विश्वविद्यालयी बॉस्केटबाल टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सभी टीमों को पूरी ताकत और कौशल से खेलने का आह्वान किया।
3 of 8
Volleyball Federation Championship
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बाहर से आए खिलाडि़यों से कहा कि यहां खेल की नई तकनीकि देखें और फ्री होने पर भारत के सबसे बड़े आवासीय कैंपस यूनिवर्सिटी को देखें। उन्होंने आयोजक मंडल से प्रतिदिन खेलों की वीडियो रिकॉर्डिगिं भेजने के लिए कहा। इससे पहले वीएफआई के रामअवतार सिंह झाकर ने अपने विचार रखे।
4 of 8
Volleyball Federation Championship
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की महिला टीम पहली बार क्वालिफाई की है और यहां आई है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडि़यों को अपना बेहतर देना होगा। अच्छे प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर होगी। बता दें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार फेडरेशन कप वॉलीबाल की मेजबानी सौंपी गई है।
5 of 8
Volleyball Federation Championship
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय विश्वविद्यालयीय संघ की पहल पर आयोजित इस फेडरेशन कप में शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें केरल, पंजाब, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, भारतीय रेल, भारतीय सेना और भारतीय विश्विद्यालय संघ की पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं।