फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी के साड़ी गोदाम में आग: चीखने-चिल्लाने पर मदद के लिए पहुंचे थे लोग, मगर नहीं बचा सके चार जिंदगियां

Thu, 14 Apr 2022 07:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Apr 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in Saree godown in varanasi People reached for help after screaming but could not save four lives
साड़ी गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कमच्छा स्थित अशफाक नगर में गुरुवार दिन में साड़ी के गोदाम में आग लग गई। कमरे में ही धुएं में दम घुटने व आग से झुलसकर पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।  इसके पूर्व कमरे से धुआं और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के रहने वालों ने पानी और बालू फेंककर आग बुझाने की कोशिश की।  

इसी बीच किसी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अशफाक नगर के संकरी गली में घटनास्थल तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पूर्व ही आग पूरी तरह बुझ गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह पहुंचे तो गोदाम के अंदर रखे गैस सिलिंडर को बाहर निकाला। वहीं डीसीपी काशी आरएस गौतम और एडीसीपी राजेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह के साथ ही भेलूपुर व लंका थाने की फोर्स पहुंची और चारों शव को कब्जे में लिया।

Fire in Saree godown in varanasi People reached for help after screaming but could not save four lives
साड़ी गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

आग की घटना से आसपास के लोग काफी डरे और सहमे हुए थे। पड़ोसी घर की महिलाएं और बच्चे दो मंजिला मकान के ऊपर चढ़ गए। वहीं कुछ नवयुवकों ने तुरंत पानी फेंक आधे घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। पड़ोसियों के अनुसार यदि जल्द आग बुझाने का प्रयास नहीं किया गया होता तो आसपास के घरों में भी आग पकड़ लेती और स्थिति बहुत ही भयावह हो सकती थी।  

Fire in Saree godown in varanasi People reached for help after screaming but could not save four lives
साड़ी गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
अशफाक नगर में सिराज के मकान में आरिफ जमाल पिछले छह माह से साड़ी फिनिशिंग काम करता था। हादसे से पहले छोटा बेटा मो. शाबान और बिहार के अररिया निवासी दो मजदूर मुंतशिर और एजाज काम कर रहे थे। उसी कमरे में ही दोनों मजदूर रहते भी थे। वहीं बगल में अंसार नगर स्थित मकान में पिता और पुत्र रहते थे। सुबह नौ बजे के बाद पिता आरिफ और बेटा शाबान साड़ी गोदाम पर पहुंचे और साड़ी फिनिशिंग के काम में लग गए। संकरी गली स्थित मकान के 12 बाई 10 के कमरे में दो दरवाजे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in Saree godown in varanasi People reached for help after screaming but could not save four lives
साड़ी गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

एक दरवाजे के पास फैले विद्युत तार में सुबह 11 बजे के बाद किसी तरह चिंगारी निकली और साड़ी के रखे हुए सामान, सिंथेटिक, फोम आदि में आग पकड़ ली और तेजी से फैल गई। कमरे में धुआं भर गया। इसी बीच साड़ी के गठ्ठर को पिता-पुत्र और दोनों मजदूर आग से बचाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आग अचानक इतनी विकराल हो गई कि दूसरे दरवाजे की तरफ भी फैल गई। दोनों दरवाजों की तरफ फैली आग की वजह से चारों लोग कमरे से बाहर नहीं निकल सके। कमरे में ही धुएं में दम घुटने व आग से झुलसकर चारों जिंदा जल गए। 

विज्ञापन
Fire in Saree godown in varanasi People reached for help after screaming but could not save four lives
साड़ी गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार-चार रुपये लाख मुआवजा देने की घोषणा की। डीएम ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed