{"_id":"5b89139342c792465704292d","slug":"varanasi-youth-like-cycling-on-rent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस के युवाओं में बढ़ रहा किराए की साइकिल का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के युवाओं में बढ़ रहा किराए की साइकिल का क्रेज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
cycle
- फोटो : amar ujala
बनारस के युवाओं में किराये की साइकिल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बीएचयू में तीन महीने पहले शुरू की गई इस सेवा के नतीजे से उत्साहित 200 साइकिलें और बढ़ाने की तैयारी में हैं। ऐप के जरिए रोज एक हजार से अधिक की बुकिंग हो रही है। बीएचयू के अलावा काशी में आठ और जगह भी स्टेशन बनाए गए हैं, जहां से आप पेटीएम के जरिए भुगतान कर किराये पर साइकिल ले सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
cycle
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी योजना के तहत लोगों को मात्र तीन रुपए में स्मार्ट साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी शुरूआत जून में बीएचयू से हुई। अब लंका और अस्सी क्षेत्र में भी आठ जगह किराये पर साइकिल उपलब्ध है। किराये की साइकिल का इस्तेमाल करने में बीएचयू के छात्र सबसे आगे हैं।
cycle yatra
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अधिकारी गुंजीत सिंह ने बताया कि पहले साइकिल बुक करने वाले को जहां से साइकिल मिलती थी, वहीं उसको जमा करना पड़ता था, लेकिन अब कंपनी की सुविधा में बुकिंग के बाद किसी भी स्टेशन पर साइकिल को जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cycle
- फोटो : अमर उजाला
इससे स्टूडेंट फैकल्टी से कैंटीन, लाइब्रेरी, लंका गेट और अस्सी घाट पर भी सुविधा के अनुसार साइकिल ले जाकर जमा कर देते हैं। सुबह से शाम तक प्रतिदिन एक हजार से अधिक बुकिंग हो रही है। इसलिए अब साइकिलों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है।