{"_id":"5b8939fc42c792462d135267","slug":"father-request-to-police-to-save-his-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता की गुहारः बेटी की जान खतरे में है, बचा लीजिए एसपी साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की गुहारः बेटी की जान खतरे में है, बचा लीजिए एसपी साहब
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
आठ माह पहले घर से गायब हुई बेटी की तलाश में पिता थाने का चक्कर काटता-काटता थक गया। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस चुप बैठ गई। इस दौरान एक माह पहले पिता के मोबाइल पर आए एक कॉल के बाद पैरों के तले से जमीन खिसका दी। मामला यूपी के जौनपुर का है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
डेमो पिक
जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव निवासी 20 वर्षीय युवती आठ माह पहले घर से शाहगंज के लिए निकली तो नहीं लौटी। तमाम संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी।
UP Police
आरोप है कि तत्कालीन कोतवाल ने यह कहते हुए तहरीर लेने से मना कर दिया था कि बेटी बालिग है तो उसे कहीं भी आने जाने का हक है। वह अपने मन से किसी के साथ गई होगी आ जाएगी। काफी मिन्नतों के बाद पुलिस ने लापता होने के एक माह बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज जरूर की लेकिन उसकी तलाश के लिए कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
threat call
इधर, एक माह पहले लापता बेटी ने अपने पिता को फोन पर बताया कि वह मुंबई में है और बदमाशों की चंगुल से निकल नहीं पा रही। ये लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने खुद की जान बचा लेने की गुहार पिता से लगाई। स्थानीय पुलिस ने इसके बाद भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई तो लड़की के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी का जान बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
demo pic
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लड़की के पिता ने कहा है कि जिस वक्त बेटी उनसे फोन पर बात कर रही थी, उस वक्त वह डरी सहमी हुई थी। बात करते समय ही किसी पुरुष ने उससे मोबाइल छीन लिया और गाली देते हुए कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो बेटी को जिंदा नहीं पाओगे। इसके बाद से कभी फोन नहीं आया।