फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Weather: दुर्गा अष्टमी पर 7.30 घंटे में 50 मिमी बारिश, कीचड़ से होकर पंडाल तक पहुंचे लोग; कटी बिजली

Wed, 01 Oct 2025 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:43 AM IST
सार

वाराणसी में दुर्गा अष्टमी के दिन शाम से ही बारिश रुक-रुक कर शुरू रही। रात होते ही बिजली भी कड़कने लगी। बारिश में जगह-जगह जलभराव होने से मेला घूमने में लागों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Varanasi Weather 50 mm of rain in 7 hours on Durga Ashtami trudged through mud to reach pandal power cut
बारिश के बाद हुई कीचड़ के बीच होकर पंडाल में जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा अष्टमी की शाम पांच बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गरज-चमक के साथ शहर में 50 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के बाहर तीन फीट पानी दिखा। 

Varanasi Weather 50 mm of rain in 7 hours on Durga Ashtami trudged through mud to reach pandal power cut
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

मैदागिन, भेलूपुर, चांदपुर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही। उधर, बारिश की वजह से ईश्वरगंगी पोखरे के पास लोटादास मठ की 20 फीट ऊंची दीवार गिर गई। मलबे में 3 बाइक दब गईं। जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्र ने बताया कि जनहानि नहीं हुई है। नगर निगम को सूचना दे दी गई है।

Varanasi Weather 50 mm of rain in 7 hours on Durga Ashtami trudged through mud to reach pandal power cut
जलभराव के बीच पंडाल में जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा पूजा पंडालों के बाहर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। दर्शनार्थियों और पर्यटकों को दर्शन पूजन में काफी दिक्कतें हुईं। लोगों को कीचड़ से पंडालों तक पहुंचना पड़ा। सबसे खराब हाल शिवपुर मिनी स्टेडियम पर बने 100 फीट ऊंचे दुर्गा पंडाल के पास रहा। भव्य पंडाल के बाहर लोग बच-बचकर चलते रहे। बारिश और रास्ता खराब होने के चलते कई जगहों पर भीड़ कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Weather 50 mm of rain in 7 hours on Durga Ashtami trudged through mud to reach pandal power cut
पूजा पंडाल में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

कैंट, नदेसर, कचहरी, भोजूबीर, चेतगंज, हथुआ मार्केट, भारतीय शिक्षा मंदिर, मंडुआडीह के पंडालों के बाहर काफी कीचड़ हो गया। दिन भर की कड़ी धूप और उमस के बाद मंगलवार  शाम 5 बजे अचानक से तेज चमक और गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। गरज और चमक के साथ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर रात 12.30 बजे के बाद भी चलता रहा। 

विज्ञापन
Varanasi Weather 50 mm of rain in 7 hours on Durga Ashtami trudged through mud to reach pandal power cut
बारिश का पानी लग जाने से लोगों को हुई परेशानी। - फोटो : अमर उजाला

जिले का पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद हवा में नमी 91 फीसदी से ज्यादा हो गई। इससे उमस काफी बढ़ गई, शाम तक बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। हवा 13 किमी प्रति घंटे की गति से बही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed