{"_id":"59b3c6524f1c1bfd7f8b56d1","slug":"varanasi-village-force-deployed-after-anti-national-slogans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद बनारस के गांव में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद बनारस के गांव में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
dhourhara
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के धौरहरा गांव में दो-तीन विवादित वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद शनिवार की सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंधेरे में मोबाइल से बनाई गईं इन वीडियो क्लिप में पिक्चर अस्पष्ट हैं और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की आवाजें आ रही हैं। इसे धौरहरा गांव का बताए जाने के बाद तकरीबन पांच सौ से अधिक युवा हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतर आए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
dhaurhara
- फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रख उनका समर्थन किया। सूचना मिलते ही भारीभरकम फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। चंदौली सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह भी पहुंचे।
dhaurhara
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं की लंबी मशक्कत पर दोपहर बाद किसी तरह हंगामा थमा लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में फोर्स तैनात है। उच्चाधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने की शिकायत लेकर कुछ लोग शुक्रवार की रात करीब दस बजे चौबेपुर थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhaurhara
- फोटो : self
उनका आरोप था कि हज यात्रा से लौटे जाइरीन के स्वागत में जुटे कुछ लोग ऐसी हरकत कर रहे हैं। पुलिस के समझाने पर शिकायत करने आए लोग लौट गए। सुबह पुलिस गांव पहुंचती, उससे पहले ही वायरल हुए दो-तीन विवादित वीडियो-ऑडियो हाथों-हाथ सैकड़ों लोगों तक पहुंच गए।
विज्ञापन
dhaurhara
- फोटो : अमर उजाला
पांच सौ से अधिक लोग सुबह दस बजे हाथों में तिरंगा लेकर विरोध में उतर आए। बाजार बंद रखा गया। हिंदुस्तान जिंदाबाद - पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। एसपी ग्रामीण अमित कुमार और एसडीएम सदर डॉ. सुनील कुमार वर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।