{"_id":"59b3d2014f1c1be17f8b54d6","slug":"muslim-women-tortured-afte-she-make-paniting-modi-and-yogi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM और CM की पेंटिंग बनाना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, ससुराल वालों ने जमकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM और CM की पेंटिंग बनाना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, ससुराल वालों ने जमकर की पिटाई
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के एक गांव की मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाना महंगा पड़ गया है। पति व ससुराल के लोगों ने उसकी न सिर्फ जमकर पिटाई की, बल्कि घर से बाहर भी निकाल दिया है। पूरे मामले पर पुलिस भी मौन है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ballia
- फोटो : self
यह घटना बलिया जिले के बसारिकपुर गांव की है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच बीते गुरुवार को महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है, इस पर वह ससुराल पहुंच गई, जहां पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी फिर पिटाई कर दी।
ballia
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी मोहम्मद शमशेर खान की पुत्री नगमा परवीन(24) की शादी बसारिकपुर गांव निवासी परवेज खान के साथ गत वर्ष 26 नवंबर को हुई थी। नगमा अपने ससुराल में हंसी खुशी से रह रही थी। इस दौरान उसके मन में पीएम व सीएम का पेंटिंग बनाने का ख्याल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
पेंटिंग बनाने के बाद उसे व खुश होकर अपने पति परवेज को दिखाया। उसके पति को यह नागवार गुजरा और उसने अपने परिवार वालों को पेंटिंग दिखा दिया। जिसके बाद परिवार वाले उसे पागल कहकर मारना, पीटना शुरु कर दिए। इस घटना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पिता शमशेर को यह सूचना दी।
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचे पिता ने जब ससुराल वालों से पूछताछ किया तो उन्होंने उसे बताया कि यह पागल हो गई है नरेंद्र मोदी और योगी का फोटो बनाकर घर में लगा रही है। इसको यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। नगमा के पिता ने उसे अपने साथ थाने ले आए और पुलिस को सारी बात बताई।