फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बनारस में विजयादशमी की धूम, रावण दहन देखने पहुंचे लोग, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 26 Oct 2020 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Vijayadashami 2020: banaras people reach to see Ravana Dahan social distancing not follow
रावण दहन पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

बनारस में विजयादशमी पर रावण का दहन हो गया। बुराई पर अच्छाई की जीत हो गई। लोगों ने एक बार फिर रावण का दहन होते देख लिया। जिला प्रशासन ने रावण दहन के दौरान मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन रावण जलते देखने के लिए भीड़ जुट गई। देखें अगली स्लाइड्स...।

Varanasi Vijayadashami 2020: banaras people reach to see Ravana Dahan social distancing not follow
हाबीर मंदिर पर रावण दहन देखने को उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

इस लोगों के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) कहीं भी नजर नहीं आई। रावण दहन देखने के लिए बच्चों के साथ पहुंचे थे। कहीं लोगों ने मास्क लगाया था, तो कहीं लापरवाह दिखे। वाराणसी में यूपी कॉलेज के सामने रावण, महाबीर मंदिर सहित कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं विजयदशमी पर शहरभर में रावण दहन के लिए 259 लोगों ने रावण दहन की अनुमति प्रशासन से मांगी थी।

Varanasi Vijayadashami 2020: banaras people reach to see Ravana Dahan social distancing not follow
यूपी कालेज के सामने रावण के पुतले को दहन करते भगवान राम। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को प्रशासनिक निगरानी में रावण दहन हुआ, लेकिन विजयदशमी पर लगने वाला मेला नहीं लगा। सामूहिक रावण दहन की बजाय सोसइटी और एक व्यक्ति के रूप से लोगों को रावण दहन करने की योजना प्रशासन ने बनाई थी, लेकिन कोरोना गाइडलाइन का कहीं भी पालन नहीं दिखा। लोग एक सात नजर आए और रावण दहन को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Vijayadashami 2020: banaras people reach to see Ravana Dahan social distancing not follow
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन। - फोटो : अमर उजाला

एडीएम सिटी गुलाबचंद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजकों को सशर्त अनुमति दी गई। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए रावण दहन का आयोजन जिला प्रशासन की निगरानी में कराया गया। इसके लिए मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई थी। हर साल की तरह विजयादशमी पर भी वाराणसी में कई जगहों पर रावण दहन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Varanasi Vijayadashami 2020: banaras people reach to see Ravana Dahan social distancing not follow
रावण दहन। - फोटो : अमर उजाला

साल कई स्थानों पर समितियों ने अपने आयोजन निरस्त कर दिए। आवेदन करने वालों को जिला प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी। परंपरा के अनुसार, रावण के आयोजन में भी 200 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed