फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Tent City: आज से गुलजार होगा गंगा पार रेती पर तंबुओं का शहर, पर्यटकों के लिए बिछा रेड कार्पेट

Sun, 15 Jan 2023 12:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Tent City will be buzzing from today red carpet laid for tourists
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा पार रेती पर बसा तंबुओं का शहर रविवार से गुलजार हो जाएगा। बनारसी आतिथ्य परंपरा के अनुसार शहनाई, शंखनाद और डमरू की निनाद के साथ ही फूल बरसाकर पर्यटकों का स्वागत होगा। पहले दिन 92 पर्यटक पर्यटक आएंगे। टेंट सिटी पर्यटकों के लिए बनकर तैयार है। तीन क्लस्टर में बसे 270 टेंट वाली इस सिटी में काशी की कला, संस्कृति के साथ ही अध्यात्म के रंग भी बिखरेंगे। नमो घाट से पर्यटक गंगा के घाटों का विहंगम नजारा देखते हुए जाएंगे। प्रवेश द्वार पर रेड कारपेट बिछाए गए हैं।



पहले दिन गुजरात, तमिलनाडु, बेंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद के पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। सोमवार को भी पर्यटक टेंट सिटी पहुंचेंगे। 20 जनवरी के बाद सभी क्लस्टर फुल हैं। 12 लोगों ने शादियों की बुकिंग के लिए जानकारी ली है। शुभ मुहूर्त के साथ रविवार से बुकिंग कराई जा सकती है। 

Varanasi Tent City will be buzzing from today red carpet laid for tourists
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी काशी की सभ्यता, संस्कृति के रंग में रंग गई है। यहां पर्यटकों को काशी की आध्यात्मिकता का आभास होगा। जीएम गौरव पांडेय के मुताबिक, 15 से 20 जनवरी तक की बुकिंग फुल है। सर्वाधिक बुकिंग दक्षिण भारतीय पर्यटकों ने कराई है। 70 फीसदी घरेलू पर्यटक (भारतीय) और 30 फीसदी विदेशी पर्यटकों आ रहे हैं। 
 
Varanasi Tent City will be buzzing from today red carpet laid for tourists
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसी कैमरे से होगी। 400 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बना है। टेंट सिटी संचालक वरुण पांडेय के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। कमरों में एल शेप के स्मार्ट लॉकर हैं। दो अस्थायी पुलिस चौकी भी बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Tent City will be buzzing from today red carpet laid for tourists
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को छह हजार से तीस हजार रुपये तक भुगतान करना होगा। ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। टेंट सिटी में पर्यटक डीलक्स, सुपर डीलक्स, प्रीमियम और गंगा दर्शन विला में बुकिंग करा सकते हैं। अलग अलग कॉटेज में अलग-अलग लग्जरी सुविधाएं  हैं।
विज्ञापन
Varanasi Tent City will be buzzing from today red carpet laid for tourists
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी में पांच सितारा होटल जैसा अहसास होगा। नाव से आवागमन के साथ ही काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन और हर दिन गंगा आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा। गंगा स्नान के लिए जेटी पर कुंड की व्यवस्था है। वाच टावर से गंगा और उसके पार का नजारा भी दिखेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed