श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आसपास समेत गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों पर अब गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा। छह-छह माह की जेल भी हो सकती है।
गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। डीसीपी काशी को निर्देशित किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतें। पुलिस की चेतावनी के बाद भी यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें। छह-छह माह के लिए जेल भेजने की भी कार्रवाई करें। तस्वीरों में देखें- शहर के अलग- अलग इलाकों में की गई कार्रवाई
2 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : पुलिस
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि काशी विश्वनाथ क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। मंदिर के आसपास कहीं भी अतिक्रमण करते कोई दुकानदार दिखेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंसर से जूझ रहे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, डॉक्टर ने दे दिया था जवाब
3 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : पुलिस
कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
4 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : पुलिस
क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हर 100 मीटर पर एक सिपाही और 500 मीटर की जिम्मेदारी एसआई को दी गई है। जिन दुकानदारों को अतिक्रमण करते पकड़ा जा रहा है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
5 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : पुलिस
दो दिनों में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के कार्य में लापरवाही मिलने पर उन पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाएगा।