फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में करणी सेना का प्रदर्शन: यूजीसी कानून रोलबैक की मांग पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, 80 पुलिस के हिरासत में

Mon, 12 Oct 2026 11:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 12 Oct 2026 11:45 PM IST
सार

वाराणसी में यूजीसी कानून रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने 80 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Varanasi police 80 Karni Sena activists detained over demand to roll back UGC regulations
प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

यूजीसी कानून रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व 80 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को सिंधोरा थाने में बिठाया गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने दो दिन पहले ही जिला कलक्ट्रेट के घेराव का एलान किया था।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी: चीनी मांझा के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, अंबियामंडी में करीब 38 किलो बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Trending Videos
Varanasi police 80 Karni Sena activists detained over demand to roll back UGC regulations
प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे भोजूबीर चौराहे से जुलूस पैदल ही मुख्यालय पहुंचा। सर्किट हाउस के सामने कैंट एसीपी प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। पुलिस ने उन्हें ज्ञापन देकर वापस जाने के लिए कहा।
Varanasi police 80 Karni Sena activists detained over demand to roll back UGC regulations
प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इस पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस में नोकझोंक हुई। इस दौरान नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi police 80 Karni Sena activists detained over demand to roll back UGC regulations
प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को गोमती जोन के विभिन्न थानों में भेजा। करीब आधे घंटे तक मुख्यालय पर हलचल मची रही। पुलिस ने देर रात कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Varanasi police 80 Karni Sena activists detained over demand to roll back UGC regulations
प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उधर, करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के कारण जिला मुख्यालय पर काशी और वरुणा जोन के 10 थानों की फोर्स तैनात रहीं। सुबह से ही मुख्यालय छावनी में तब्दील रहा। धरना-प्रदर्शन की वजह से दोपहर में गिलट बाजार-अर्दली बाजार, भोजूबीर-कचहरी, जेपी मेहता, पुलिस लाइन चौराहा मार्ग पर जाम जैसी स्थिति रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed