यूजीसी कानून रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व 80 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को सिंधोरा थाने में बिठाया गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने दो दिन पहले ही जिला कलक्ट्रेट के घेराव का एलान किया था।
काशी में करणी सेना का प्रदर्शन: यूजीसी कानून रोलबैक की मांग पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, 80 पुलिस के हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:45 PM IST
सार
वाराणसी में यूजीसी कानून रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने 80 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन