फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कथक नृत्य साम्राज्ञी सितारा देवी को भारत रत्न देने की उठी मांग, बेटी ने शुरू की काशी से पहल

Tue, 23 Feb 2021 01:19 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 23 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Varanasi news demand to give Bharat Ratna to Kathak dance Sitara Devi
सितारा देवी

कथक नृत्य साम्राज्ञी सितारा देवी को अब भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कथक को काशी की गलियों से निकालकर विश्व के फलक पर पहुंचाया लेकिन उनकी प्रतिभा के अनुसार सम्मान नहीं मिल सका है। पद्मश्री सितारा देवी के जन्मशताब्दी वर्ष में देश के साथ ही विदेश में भी सांस्कृतिक आयोजन कराने की योजना है।



यह जानकारी सितारा देवी की पुत्री व कथक नृत्यांगना जयंती माला मिश्रा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि आज से सौ साल पहले नृत्य को संभ्रांत परिवार में अच्छा नहीं माना जाता था। उस दौर में मेरे नाना पं. सुखदेव मिश्र ने मां को नृत्य का प्रशिक्षण देना आरंभ किया था। इसके कारण उन्हें मोहल्लों वालों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। बचपन में मां का नाम धन्नो था और उन्होंने प्रण किया था कि इसके बाद वह कबीरचौरा खुद नहीं आएंगी। कबीरचौरा वाले उनके दरवाजे पर आएंगे।

Varanasi news demand to give Bharat Ratna to Kathak dance Sitara Devi
सितारा देवी

समाज की पाबंदियों से लड़कर कथक को दुनिया भर में मशहूर किया
12 साल की अवस्था में जब बॉलीवुड वाले उन्हें लेने आए तो उसके बाद मां ने 96 साल की अवस्था तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। धन्नो से सितारा देवी बनने की कहानी के पीछे मां की तपस्या, त्याग, समर्पण और गुस्सा भी था। गुस्सा उन पर जिन्होंने उनके नृत्य पर उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने उस गुस्से को अपनी ताकत बनाया। देश ही नहीं विदेश में सितारा देवी के नृत्य की चमक बिखरी।

Varanasi news demand to give Bharat Ratna to Kathak dance Sitara Devi
सितारा देवी

चीन और रूस जैसे देशों से उन्हें नागरिकता का आमंत्रण भी मिला, लेकिन मां को भारत और अपनी काशी से जो लगाव था, उसने उन्हें कहीं नहीं जाने दिया। समाज की पाबंदियों से लड़ते हुए उन्होंने कथक को पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया। जयंती माला ने सरकार से मांग की है कि उनकी मां की उपलब्धियों को देखते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। हम लोग इसकी पहल काशी से करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi news demand to give Bharat Ratna to Kathak dance Sitara Devi
सितारा देवी

गंगा घाट पर होगा तीन दिवसीय महोत्सव
सितारा देवी की पुत्री जयंती माला ने बताया कि मां के शताब्दी जन्म महोत्सव के अवसर पर काशी में तीन दिवसीय महोत्सव से सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत होगी। गंगा घाट पर होने वाले इस आयोजन में अनूप जलोटा, अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन समेत कई नामीगिरामी कलाकार हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Varanasi news demand to give Bharat Ratna to Kathak dance Sitara Devi
पद्मश्री सितारा देवी की बेटी जयंती माला मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
सितारा देवी की यात्रा पर बनेगी फिल्म
सितारा देवी की कथक नृत्य की संपूर्ण यात्रा पर फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें सितारा देवी की भूमिका उनकी नतिनी ऋषिका निभाएगी। फिल्म की पटकथा तैयार है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू होगा। फिल्म की अधिकांश शूटिंग बनारस में ही होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed