फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू खुला और मेन गेट पर छात्रों का धरना भी शुरू, यूनिवर्सिटी को पूरी तरह से खोलने की मांग

Mon, 22 Feb 2021 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
BHU students protest after university open for running all classes for students
छात्रों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में कोरोना काल से ही बंद चल रही कक्षाएं आज से शुरू हो गईं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ही बुलाया गया है। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं, आज छात्र बीएचयू के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

BHU students protest after university open for running all classes for students

बीएचयू के छात्र विश्वविद्यालय को पूरी तरह से खोलने की मांग कर रहे हैं। विवि में आज से ही कक्षाएं शुरू हुई हैं। उनका कहना है कि प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं जल्दी से जल्दी चलाई जाएं। ताकि हम भी अपनी पढ़ाई कर सकें।

BHU students protest after university open for running all classes for students

बीएचयू गेट बंद होने से लगा जाम
बीएचयू मेन गेट बंद होने से नरिया गेट पर भीषण जाम लग गया है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। यह जाम करीब तीन किमी तक लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BHU students protest after university open for running all classes for students

कक्षाएं चलने के दौरान छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय में 17 फरवरी को हॉस्टलों को खोले जाने के बाद अब 22 फरवरी से कक्षाएं खोली गई हैं।

विज्ञापन
BHU students protest after university open for running all classes for students
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं चलाने का फैसला हुआ था। आज चलने वाली कक्षाओं में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इधर बीएचयू की ओर से आफलाइन कक्षाओं में आने वाले छात्रों से शपथ पत्र लिया गया है, जिसमें अभिभावकों का हस्ताक्षर भी रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed