फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने निदा खान के समर्थन में फूंका मुस्लिम पर्सनल लॉ का पुतला

Fri, 20 Jul 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Varanasi muslim women burn effigy of muslim personal law
varanasi - फोटो : अमर उजाला
तीन कलाम और हलाला के खिलाफ देश भर में आंदोलन को हवा देने वाली निदा खान का काशी की मुस्लिम महिलाओं ने समर्थन किया है। मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने गुरुवार को महिला कचहरी बुलाकर बरेली की निदा खान और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज को अपना समर्थन दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Varanasi muslim women burn effigy of muslim personal law
varanasi - फोटो : अमर उजाला
निदा खान के खिलाफ फतवा देने वाले मौलानाओं के खिलाफ इन महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए फतवे की फैक्ट्री बंद कराने और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर प्रतिबंध लगाने के लिए राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी। इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कब्रिस्तान की मांग भी उठाई। 
Varanasi muslim women burn effigy of muslim personal law
varanasi - फोटो : अमर उजाला

फाउंडेशन ने टीवी शो के दौरान मौलाना द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ की गई अभद्रता पर भी नाराजगी जताई। मौलाना पर रासुका लगाने का प्रस्ताव रखा गया। महिला कचहरी में तय किया कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाले मौलानाओं की सूची तैयार की जाएगी। उनका हुक्का पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। निदा खान की हर संभव मदद की जाएगी। उन्हें दवा, कानूनी सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi muslim women burn effigy of muslim personal law
varanasi - फोटो : अमर उजाला

निदा खान को इस्लाम से खारिज करने वाले मौलाना जो उन्हें कब्रिस्तान में जगह न देने की बात कर रहे हैं, उन्हें जवाब देते हुए महिला कचहरी की मुखिया नजमा ने कहा कि निदा खान को बनारस के कब्रिस्तान में जगह दी जाएगी। फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि महिलाआें को हलाला के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। जहां भी मुस्लिम महिलाओं पर हिंसा होती है, वहां के थानाध्यक्ष को जिम्मेदार मानकर उन पर भी मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। 
विज्ञापन
Varanasi muslim women burn effigy of muslim personal law
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 निदा खान को दिए गए फतवे के विरोध में बीएचयू के छात्रों में भी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को सिंह द्वार पर आजाद हिंद स्टूडेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले छात्र पंचायत बुलाई गई जिसमें महिला द्रोही मौलानाओं का हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुनाया गया। साथ ही छात्रों ने निदा खान की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ उसका पुतला भी फूंका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed