फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: 'पांच मोबाइल नंबर... सब स्विच्ड ऑफ'; दिवाली से पहले विक्की ने दादी से कही थी ये बात

Fri, 08 Nov 2024 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में मृत राजेंद्र की मां शारदा देवी के बयान के आधार पर उसका बड़ा भतीजा विशाल शक के घेरे में है। विक्की पांच मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता था, मगर अब सभी नंबर स्विच्ड ऑफ हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Case Vicky used to use five mobile numbers all of them are switched off
Varanasi Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भदैनी में हुई पांच लोगों की हत्या के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर की गई हत्या में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पुलिस के हाथ कोई उल्लेखनीय सफलता नहीं लगी। राजेंद्र की मां शारदा देवी के बयान के आधार पर उसका बड़ा भतीजा विशाल गुप्ता उर्फ विक्की शक के घेरे में है। 


विक्की पांच मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता था, मगर अब सभी नंबर स्विच्ड ऑफ हैं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से भी पुलिस की छह टीमें यह पता नहीं लगा सकी हैं कि विक्की कहां है। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी का शव मंगलवार को उनके घर में मिला था। 
 
Varanasi Mass Murder Case Vicky used to use five mobile numbers all of them are switched off
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां शारदा देवी के अनुसार, उनके छोटे बेटे कृष्णा व बहू मंजू और पति लक्ष्मी नारायण की हत्या का आरोप राजेंद्र पर था। कृष्णा के बड़े बेटे विक्की और राजेंद्र की आपस में नहीं बनती थी। विक्की ने दीपावली से पहले उनसे कहा था कि बड़े पापा संपत्ति में उसे और उसके भाई जुगनू को हिस्सा नहीं देंगे। इसलिए वह उन्हें और उनके परिवार को खत्म कर देगा। 
उन्होंने विक्की को समझाया भी था कि वह ऐसा कुछ न करे। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि पुलिस टीमें वाराणसी के अलावा अन्य शहरों में विक्की की तलाश में दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि वह जल्द गिरफ्त में होगा।
Varanasi Mass Murder Case Vicky used to use five mobile numbers all of them are switched off
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर दोस्तों तक नजर 
पुलिस ने विक्की के सोशल मीडिया अकाउंट और उसके बैंक खातों का भी ब्योरा जुटाया है। सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों की मदद से उसकी गतिविधियों की टोह लेने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Case Vicky used to use five mobile numbers all of them are switched off
varanasi mass murder - फोटो : अमर उजाला
चार युवकों को मुंबई से लेकर आ रही पुलिस
राजेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या से पहले चार नवंबर की रात उसके घर से कुछ दूरी पर चार युवक सामान ले जाते हुए सीसी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस की पड़ताल में यह सामने आया था कि चारों पूजा-पाठ करने वाले युवक थे। पूजा-पाठ के काम से ही चारों कहीं जा रहे थे। पुलिस ने चारों की खोजबीन की तो पता लगा कि वह मुंबई में हैं। पुलिस की एक टीम चारों युवकों को मुंबई से वाराणसी लेकर आ रही है। चारों से पूछताछ की जाएगी। उधर, घटना के संबंध में राजेंद्र के छोटे भतीजे प्रशांत उर्फ जुगनू से पुलिस की पूछताछ जारी है। फिलहाल जुगनू से भाई विक्की के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Case Vicky used to use five mobile numbers all of them are switched off
varanasi mass murder - फोटो : अमर उजाला
46 घंटे में पूरी हुई पोस्टमार्टम की प्रक्रिया
उधर, वाराणसी के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी की हत्या के बाद सरकारी लापरवाही के कारण 46 घंटे में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस से हरिश्चंद्र घाट तक शव पहुंचाने के लिए तीन एंबुलेंस के चालकों ने राजेंद्र के रिश्तेदारों से लंबी किचकिच के बाद 19 हजार रुपये वसूले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed