फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: कोरोना के बीच आखिरी लग्न में उमड़ी भीड़, एक दिन में 3000 से अधिक हुई शादियां

Sat, 12 Dec 2020 01:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Dec 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
varanasi marriage: crowd in the last ascendant among Corona more than 3000 marriages a day
वाराणसी में आखिरी लग्न में हुईं शादियां। - फोटो : अमर उजाला।

साल 2020 के वैवाहिक लग्न का शुक्रवार अंतिम दिन रहा। शुभ मुर्हूत में शादी व मांगलिक कार्यक्रमों के चलते शहर के सभी होटल और बैंक्वेट, वैवाहिक लान बुक रहे। अंतिम दिन होने के चलते शहर में बाहरी वाहनों के अत्यधिक दबाव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोपहर से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हुआ तो रात तक जारी रहा।

varanasi marriage: crowd in the last ascendant among Corona more than 3000 marriages a day

वरुणा पार जाम से लोग बिलबिला उठे। वैवाहिक कारोबारियों के अनुसार जिले में 3000 से अधिक शादी व मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अंधरापुल-नदेसर और चौकाघाट पुल पर लगने वाले जाम का काट ढूंढते हुए एसपी ट्रैफिक ने बैरियर रखवाने के साथ ही खुले हुए डिवाइडर के कट बंद कराए। इसके बावजूद राहगीरों को बहुत राहत नहीं मिली

varanasi marriage: crowd in the last ascendant among Corona more than 3000 marriages a day

शहर के राजघाट, कज्जाकपुरा, चौकाघाट, अंधरापुल, कैंट, चांदपुर लोहता रोड के साथ ही वरुणा पार इलाकों में अर्दली बाजार, भोजूबीर, पहडि़या, आशापुर के अलावा चितईपुर रोड, मंडुवाडीह चौराहा पर शाम के समय लोगों को जाम से काफी परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi marriage: crowd in the last ascendant among Corona more than 3000 marriages a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सबसे अधिक जाम वैवाहिक लॉन और होटलों के बाहर खड़ी गाडि़यों के चलते रहा। रामनगर-सामनेघाट पुल और लंका चौराहा पर लगे जाम में एबुलेंस भी फंसी रही। हालांकि स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक के फैंटम दस्ते ने फंसे हुए एंबुलेंस को रास्ता देकर निकलवाया। वाराणसी टेंट व कैटरिंग व्यवसायी एसोसिएशन के सदस्य शरद श्रीवास्तव के अनुसार अंतिम लग्न होने के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में लगभग तीन हजार से अधिक शादी व मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
varanasi marriage: crowd in the last ascendant among Corona more than 3000 marriages a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तीन दिन से अतिरिक्त पुलिस की ड्यूटी
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह के अनुसार शादी विवाह के कारण चौकाघाट व अंधरापुल पर सुगम यातायात संचालन के लिए पिछले तीन दिन से अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। चौकाघाट व अंधरापुल के सभी कट पर बैरियर रखवाते हुए यातायात पुलिसकर्मियों की तैनात की गई है। साथ ही यातायात का दबाव कम करने के लिए अंधरापुल से चार पहिया वाहनों को घौसाबाद की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed