{"_id":"5b71e10042c7925477214829","slug":"varanasi-market-coloured-in-independence-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवसः बनारस की बाजारों पर चढ़ा जश्न-ए-आजादी का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवसः बनारस की बाजारों पर चढ़ा जश्न-ए-आजादी का रंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
independence day
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। हर कोई देश के इस गौरवमयी शौर्य दिवस को धूमधाम से मनाने को आतुर है। बनारस के बाजार में भी जश्न-ए-आजादी की तैयारी का रंग चढ़ गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
independence day
- फोटो : अमर उजाला
इसके मद्देनजर शहर के लंका, सिगरा, तेलियाबाग, दुर्गाकुंड समेत शहर के अन्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। तिरंगे के साथ ही उसी रंग के परिधान, गुब्बारे, टी-शर्ट, विग जैसे सामान से दुकानें पट गई हैं। कपड़े की दुकानों पर तिरंगे व देशभक्तों की तस्वीर वाली टी-शर्ट खूब बिक रही हैं।
independence day
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अस्थाई दुकानों पर तिरंगा, बैज, रिबन और टोपियों संग विग और झूमर भी सजे हुए हैं। पगड़ी, टोपी, मास्क, की-रिंग, बैंड ही नहीं दुपट्टा व साड़ी पर भी तिरंगा छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
independence day
- फोटो : अमर उजाला
तेलियाबाग के दुकानदार सुनील ने बताया कि सबसे अधिक झंडा, रिस्ट बैंड, टोपी, मास्क, बैज, बैंड, हेयर विग की बिक्री हो रही है। बाजार में पांच रुपये, 10 रुपये से लेकर सौ रुपये तक के झंडे हैं। इसमें बैलून का तिरंगा बच्चों को सबसे अधिक भा रहा है। स्टीकर पांच रुपये से 50 रुपये तक, रिस्ट बैंड 15 से 40 रुपये, बैज पांच से 15 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
independence day
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रमुख शोरूम, मॉल से लेकर छोटे दुकानदार तक कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, होम व किचन गुड्स आदि पर 30 से 70 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। बीते दो हफ्ते से रुक रुक कर हो रही बारिश से बाजार में थोड़ी मंदी आई थी लेकिन इधर दो-तीन दिनों से बाजार की रौनक लौट आई है।