{"_id":"5b72b56242c7920cf82cb37f","slug":"plastic-flag-is-available-in-everwher-at-varanasi-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजार में मिल रहे प्लास्टिक के झंडे, कैसे पॉलिथीन मुक्त होगी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में मिल रहे प्लास्टिक के झंडे, कैसे पॉलिथीन मुक्त होगी काशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 14 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
flag
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए पिछले दो महीने से अभियान चल रहा रहा है और 15 अगस्त तक इसे पूरा करने की चुनौती है। अधिकारियों की सुस्ती के चलते यह अभियान अधर में है। बाजार में प्लास्टिक के झंडे अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। हालांकि वर्ष 2002 में ही गृह मंत्रालय ने प्लास्टिक के झंडों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। मगर, बनारस की सड़कों पर खुलेआम की इसकी बिक्री की जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Flag
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने 15 जुलाई से 15 अगस्त तक पॉलिथीन के उपयोग पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद अधिकारियों की टीम ने शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे थे। इस में अब तक डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त हुई और पौने दो लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। हालांकि पॉलिथीन पर प्रतिबंध का असर दिख रहा है, मगर छोटे दुकानदार गुपचुप अब भी पॉलिथीन का उपयोग कर रहे हैं।
flag
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 15 अगस्त की तैयारियों के लिए सजी दुकानों पर प्लास्टिक के झंडे बिक रहे हैं। जहां सामाजिक संस्थाएं लोगों को जागरूक करने में लगी हुई हैं, रैलियां निकालकर कपड़े के झोले बांट रहे हैं। वहीं अधिकारी अब सुस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एडवाइजरी जारी कर प्लास्टिक के झंडों के उपयोग नहीं करने की अपील की है। बावजूद इसके बनारस में बिक रहे प्लास्टिक के झंडे प्रशासन की उदासीनता को जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
flag
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त काशी के लिए प्रशासन के साथ आम जनता प्रतिबद्ध है। पालिथीन और प्लास्टिक के झंडों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।