{"_id":"59fc7e264f1c1b76678b8fdb","slug":"varanasi-is-set-for-dev-deepawali-decoration-over","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवताओं की दीपावली के लिए सज धज कर तैयार बनारस के घाट, कल मनेगा महाउत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवताओं की दीपावली के लिए सज धज कर तैयार बनारस के घाट, कल मनेगा महाउत्सव
टीम डि़जिटल,वाराणसी
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
dev deepawali
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में गंगा तट पर चार नवंबर की शाम देवलोक की निराली छटा दिखेगी। मौका होगा, देव दीपावली महोत्सव का। प्राचीन शहर के इस विश्वप्रसिद्ध दीपोत्सव को निहारने के लिए देश दुनिया से सैलानी उमड़ेंगे। लाखों दियों की रोशनी में नहाये घाटों का आकर्षण देखते ही बनता है। इस दिन काशी की धरा पर स्वर्ग उतरता है। देवताओं की इस दीपावली के लिए काशी के घाट सजकर तैयार हो गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
dev deepawali
- फोटो : facebook
देवता इस दीपावली को क्यों मनाते हैं इसके पीछे कई कहानियां हैं। कहते हैं भगवान शिव ने जब त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध किया तब स्वर्ग में देवताओं ने दीपावली मनाई थी और तभी से हम इस पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसके आलावा मान्यता है कि इस दिन 33 करोड़ देवता पृथ्वी पर आये थे, उनके स्वागत में देवदीपावली मनाई गई और तब से चली आ रही इस परम्परा का निर्वाह आज भी होता है।
dev deepawali
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनारस के घाटों पर मानाई जाने वाली इस देवदीपावली के लिए हफ्ते भर से घाटों के रंग रोगन, तरह तरह के फूल माला से सजाने की कवायद शुरू हो गई थी। बनारस के घाट देवताओं की इस परम्परा को निभाने के लिये अब सज कर तैयार है। कल सुरसरि के तट पर महाउत्सन मनेगा। काशी के विभिन्न घाटों पर विविध प्रकार का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
dev deepawali
- फोटो : अमर उजाला
अमर वीर योद्धाओं में सुकमा विस्फोट में शहीद पारस नाथ सरोज, शहीद साहेब शुक्ला, पंथा चौक श्रीनगर में शहीद हुए रवींद्र सिंह को उनके त्याग, बलिदान के लिए भगीरथ शौर्य सम्मान से नवाजा जाएगा। इस मौके पर 21 ब्राह्मणों के अलावा रिद्धि-सिद्धि के रूप में 42 देव कन्याओं की ओर से चंवर डुलाकर गंगा की महाआरती की जाएगी। 11 हजार दीप सजाए जाएंगे। यहां तीन एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
विज्ञापन
dv
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह शीतला घाट पर हजारों टिमटिमाते दीपों के बीच गंगा की महाआरती का अनुपम नजारा होगा। 21 बटुक और 42 देव कन्याएं आरती करेंगी। यहां बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं परिवार कल्याण, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होंगी। कर्नाटक संगीत की जानी मानी गायिका संगीता कट्टी कुलकर्णी और विजय वशिष्ट का गायन होगा।