{"_id":"5b9223f6867a557ea94a4e0a","slug":"varanasi-ganga-water-level-going-down-but-varuna-river-create-problem-for-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः काशी में घट रहीं गंगा पर मुश्किलें बरकरार, वरुणा में उफान से लोगों की जिंदगी बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः काशी में घट रहीं गंगा पर मुश्किलें बरकरार, वरुणा में उफान से लोगों की जिंदगी बेपटरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varuna
- फोटो : amar ujala
वरुणा नदी के किनारे बसे नक्खी घाट शैलपुत्री मंदिर वाले क्षेत्र के करीब दर्जनभर मुहल्लों में बाढ़ का पानी अब भी लगा हुआ है। मिल्लत नगर, अंसार नगर, मीरा घाट, बगवा नाला, सिधवा घाट, ऊंतवा घाट, हिदायत नगर और दिनदयालपुर में लोगों के घरों के अंदर बाढ़ का पानी भर चुका है। उधर, शैलपुत्री इलाके में भी वरुणा नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
ganga
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की शाम छह बजे तक गंगा का पानी 68.92 मीटर पर पहुंच गया है। घटने की गति तीन सेमी प्रति घंटा हो गई है। हालांकि पानी के कम होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। जिन बस्तियों में पानी घुस गया था वहां अब दुर्गंध और गंदगी का अंबार है। गंगा का पानी कम होने से दशाश्वमेध घाट की जहां सीढ़ियां डूब गई थीं वह अब दिखने लगी हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी लोगों को बाढ़ की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varuna
- फोटो : amar ujala
डूब क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि कभी भी पानी बढ़ सकता है। इसलिए हम लोग सजग हैं। वहीं अस्सी नाले से पानी घुसने की वजह से आंशिक साकेत नगर, रोहित नगर, घोसियारी टोला दुमरावबाग कालोनी तक पानी पहुंचने की स्थिति में पहुंच गया था।
विज्ञापन
varuna
- फोटो : amar ujala
वरुणा के तटीय निचले इलाकों में पानी भरने से रास्तों से आवागमन बाधित हो गया है। जो लाेग फंस गए हैं वह किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं या बाजार से घरेलू जरूरतों का सामान लाने के लिए पानी से होकर गुजर रहे हैं। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी दुश्वारी बढ़ गई है। अब वह या तो स्कूल नहीं जा रहे हैं या अभिभावक उनको पानी में घुसकर स्कूल पहुंचा रहे हैं। हालांकि स्वयं सेवी संगठनों की सक्रियता होने की वजह से दैनिक जरूरतों की सामग्री अब लोगों तक पहुंचने लगी है।