फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारसः अखाड़े में ताल ठोंकने उतरेंगी महिला पहलवान, दिव्या काकरान भी पेश करेंगी चुनौती

Sat, 08 Sep 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Sep 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
State level wrestling championship organised in varanasi
wrestling - फोटो : amar ujala
बनारस में प्रदेश स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवान आज अखाड़े में उतरेंगी। चिरईगांव ब्लाक के गौराकला गांव में होने वाली फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए शुक्रवार को महिला पहलवानों ने वजन कराया। शुक्रवार को देर शाम तक 33 जिलों के छह सौ से अधिक खिलाड़ी पहुंच चुके थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
State level wrestling championship organised in varanasi
wrestling - फोटो : amar ujala
आठ से 10 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में पहले दिन महिला पहलवानों की कुश्ती होगी। पहली बार दूधिया रोशनी में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एशियाड चैंपियनशिप में ब्रोंज मेंडल जीतने वाली दिव्या काकरान 68 किलोग्राम में चुनौती पेश करेंगी। 


 
State level wrestling championship organised in varanasi
wrestling - फोटो : amar ujala
बनारस में प्रदेश स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गौराकला के श्री गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में होने वाली प्रतियोगिता के लिए दो अखाड़े तैयार किए गए हैं। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने बताया कि अभी तक 33 जिलों के छह सौ खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
State level wrestling championship organised in varanasi
wrestling - फोटो : amar ujala
शनिवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। पहले दिन फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में 33 जिलों की लगभग सौ महिला पहलवान अखाड़े में उतरेंगी। महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, और 76 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले होंगे। 

 
विज्ञापन
State level wrestling championship organised in varanasi
wrestling - फोटो : amar ujala
पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले नौ सितंबर को होंगे और 10 सितंबर को ग्रीको रोमन के मुकाबले के साथ ही प्रतियोगिता का समापन होगा। ग्रीको रोमन में 50, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 100 और 130 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में पहलवानों के उत्साहवर्धन के लिए बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, सचिन गिरी समेत कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शिरकत करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed