{"_id":"5b993d5d867a557ecd2a08c0","slug":"varanasi-ganga-stopped-at-eight-centimeter-below-warning-level","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी में चेतावनी स्तर से आठ सेमी नीचे आकर रूकीं गंगा, लोगों में दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में चेतावनी स्तर से आठ सेमी नीचे आकर रूकीं गंगा, लोगों में दहशत बरकरार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
काशी में कई दिनों से लगातार बढ़ रही गंगा का जलस्तर बुधवार को सुबह चार बजे भोर से ही चेतावनी लेबल 70.26 मीटर से आठ सेमी नीचे 70.18 मीटर पर आकर रूक गया। इससे फिलहाल बाढ़ का खतरा तो टल गया है, लेकिन तटवर्तीय इलाकों के लोगों में अभी भी बाढ़ को लेकर दहशत बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
flood
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार इलाहाबाद में जलस्तर कम होने लगा है। इससे गुरुवार से यहा भी जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा। इस बार हुए जल के बढ़ाव से करसणा में कचरा प्लांट तक पानी पहुंच गया है। हालांकि जिन इलाकों में पानी घुसा है। उन इलाकों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
flood
- फोटो : amar ujala
वहीं नगर निगम के करसड़ा प्लांट तक पानी पहुंच गया है। अगर और बढ़ा तो वहां की पूरी व्यवसथाएं चौपट हो जाएंगी। गंगा में लगातार बढ़ते जलस्तर सामनेघाट इलाके में रहने वाले लोगों की जिंदगी नरकीय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
सामने घाट नाले से पानी घुसने के कारण मारुति नगर में बने सैकडों मकान पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। घरों में रहने वाले लोग अब घरों से पलायन करने लगे हैं। सामानों को सुरक्षित दूसरे मंजिल पर रख कर घरों में ताला बंद कर अपने मूल घर के साथ ही रिश्तेदारों यहां शरण लेने के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
पानी भरने के कारण बिजलीं सप्लाई भी बंद कर दी गई है। वहीं कुछ घरों की देख भाल करने के लिए छतों पर रात दिन गुजरने के लिए मजबूर है। खाने पीने के लिए सामान खरीद कर रख लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ नगवां नाले से पानी घुसने के कारण नाले के किनारे कटान शुरू हो गया है।