फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी सिलिंडर ब्लास्ट: धमाके में गुब्बारा बेचने वाला गिरा था 10 फीट दूर, एक का पैर उखड़ा, पिता के साथ मासूम भी गंभीर

Mon, 23 Aug 2021 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Aug 2021 12:35 PM IST
varanasi filling air balloon gas cylinder blast: balloon seller had fallen ten feet away in blast
ब्लास्ट के बाद बाइक, घायल बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सूजाबाद स्थित पोलाव शहीद बाबा की मजार के पास रविवार की शाम गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलिंडर फटने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान राहगीर बबलू का दाहिना पैर उड़ गया, वहीं पिता आसिफ उर्फ कल्लू के साथ खरीदारी करने निकली पांच साल की मासूम आलिया भी घायल हो गई। बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर पर कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली।



जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद में पोलाव शहीद बाबा की मजार है, शाम के समय आदमपुर कोनिया निवासी लल्ला सेठ(45) अपनी ट्राली पर गुब्बारा बेच रहा था। गैस सिलिंडर के जरिए शाम लगभग साढ़े पांच बजे गुब्बारे में हवा भर रहा था। इसी दौरान अचानक से सिलिंडर से धुंआ उठता दिखा। देखें अगली स्लाइड्स...

varanasi filling air balloon gas cylinder blast: balloon seller had fallen ten feet away in blast
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद बाइक के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

कुछ लोगों ने सुरेंद्र उर्फ लल्ला सेठ(31) को इसकी जानकारी दी। अभी लल्ला कुछ समझता, उसी वक्त तेज आवाज के साथ सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि लल्ला सेठ उछल कर दस फीट दूर जा गिरा। शाम के समय बाजार में निकले कई राहगीर चपेट में आ गए।

varanasi filling air balloon gas cylinder blast: balloon seller had fallen ten feet away in blast
ट्रॉमा सेंटर में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

गुब्बारा विक्रेता लल्ला सेठ और चौबेपुर स्थित मायके से भाई को राखी बांधकर कुंडा गांव स्थित घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में खड़ी गीता देवी(40) की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि एक किलोमीटर दूर का इलाका दहल गया। विस्फोट में राहगीर बबलू(35) का दाहिना पैर उड़ गया।

विज्ञापन
varanasi filling air balloon gas cylinder blast: balloon seller had fallen ten feet away in blast
घायल दोनों शख्स। - फोटो : अमर उजाला

वहीं सब्जी लेने के लिए पिता आसिफ उर्फ कल्लू(35) के साथ पैदल बाजार निकली आलिया(5) घायल हो गई। पिता-पुत्री के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। कुंडा निवासी नवीन(20) को कंधे पर चोटें आईं। धमाका सुनते ही गांव में दहशत मच गई। गांव के लोग आनन-फानन खून से लथपथ घायलों को ऑटो में लेकर तुरंत बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भागे।

varanasi filling air balloon gas cylinder blast: balloon seller had fallen ten feet away in blast
घायल पिता और उसकी बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पाकर रामनगर थाने और मुगलसराय कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ट्रामा सेंटर में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने घायलों के परिजनों से बातचीत करते हुए जानकारी ली। वहीं पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने विस्फोट मामले की जांच शुरू करा दी है। संभवत: गैस लीकेज होने से यह हादसा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed