वाराणसी में गंगा में नाव हादसे में लापता हुए दो युवकों में से एक का शव मिल गया है। छात्र विशाल सिंह(23) का अभी शव मिला है, जबकि उसके दोस्त अभिषेक मौर्या की तलाश जारी है।
वाराणसी में गंगा में क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही नाव रविवार शाम भदैनी घाट के सामने पानी भरने से डूब गई थी। नाव में सवार युवक और युवतियों को डूबते देख आसपास मौजूद लोग पहुंचे और नौ को बाहर निकाल लिया था। नाविक भी सुरक्षित निकल आया। इनमें से दो युवक लापता थे। आज सुबह की तलाश में एक छात्र का शव मिल गया। भेलूपुर थाने की पुलिस ने भदैनी निवासी नाविक मनोज कुमार साहनी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, पिशाचमोचन की सौम्या, भोजूबीर का विशाल सोनकर, सुंदरपुर क्षेत्र की एक अन्य छात्रा और लक्ष्मणपुर के अभिषेक मौर्या व विशाल सिंह रामनगर की ओर गंगा की रेती में घूमने गए थे। गंगा पार से भदैनी की ओर आने के लिए पांचों नाव में सवार हुए। इस बीच छह अन्य युवक भी नाव में सवार हो गए।
4 of 6
लापता युवकों की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
नाविक से एक छात्रा ने पूछा कि छोटी नाव में 12 लोग कैसे चलेंगे तो उसने कहा कि अभी दो-तीन लोग और बैठ जाएंगे। नाविक आगे बढ़ा तो एक युवक सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान नाव में पानी भरने लगा और वह डूब गई। यह देख नाविक अपनी नावें लेकर आए और नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
नाव में सवार लोगों ने बताया कि अभिषेक मौर्या और विशाल सिंह का पता नहीं लग पा रहा है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि नाव सवार दो युवकों से संपर्क न हो पाने के कारण उनकी तलाश में एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए थे।