देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने शुक्रवार सुबह 11:15 बजे नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर अपने संसदीय क्षेत्र में रवाना किया था। प्रयागराज और कानपुर स्टेशन होते हुए रात 9:40 बजे ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में रेल मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) के साथ ही रेलवे बोर्ड के चैयरमैन व अन्य अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। 10 घंटा 25 मिनट बाद स्टेशन पर पहुंची ट्रेन को सेलेब्रिटी मानते हुए तमाम लोग देखने पहुंचे थे। देखें तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
हर कोई ट्रेन की खूबसूरती को निहारने और अंदर की खूबियां जानने को बेताब था। प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचते ही मोबाइल के कैमरे चमकने लगे। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा(Manoj sinha) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय(Mahendranath pandey) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन से पहुंचे रेल मंत्री का स्वागत किया। वहीं स्टेशन पर मौजूद लोगों ने ट्रेन की जमकर सेल्फी, वीडियो, फोटो किया। बारिश के चलते सर्कुलेटिंग एरिया में होने वली सभा का आयोजन नए बने यात्री प्रतीक्षालय में किया गया।
रेल मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जावों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि बनारस में रेल सुविधाओं में बहुत विस्तार हुआ है। वंदे भारत ने रेलवे के इतिहास में सुनहरा पन्ना जोड़ा है। पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को मेक इन इंडिया के तहत बनी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ट्रेन की सौगात दी है। बनारस के पर्यटन विकास और धार्मिक यात्रा के लिए ट्रेन बेहतर साबित होगी।
रेल राज्यमंत्री सिन्हा(Manoj sinha) ने वंदे भारत की प्रशंसा के साथ विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय(Mahendranath pandey) ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री चार्टर से वाराणसी से नई दिल्ली लौट गए। वहीं वंदे भारत ट्रेन भी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 17 फरवरी से वंदे भारत का नियमित संचालन जंघई के रास्ते शुरू होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने नई दिल्ली में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले पुलवामा में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा और पड़ोसी देश को आतंकी हमले के लिए आड़े हाथ लिया। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में सवार लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पूरे रास्ते भर ट्रेन लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पुलवामा की घटना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।