{"_id":"5c63eecebdec22737b7b87e8","slug":"valentine-day-special-love-stories-from-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे: ये इश्क नहीं आसां... आग के दरिया में डूब के पार हुईं ये जोड़ियां, जानिए इनकी लव स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे: ये इश्क नहीं आसां... आग के दरिया में डूब के पार हुईं ये जोड़ियां, जानिए इनकी लव स्टोरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शायर जिगर मुरादाबादी ने क्या खूब लिखा है! ये इश्क़ नहीं आसां इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। सच में प्यार करना आसान है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल है। इस प्यार के रास्ते में समाज सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आता है। लेकिन दिवानों का क्या है प्यार किया कोई चोरी नहीं और प्यार के लिए दुनिया के सभी बाधाओं को पार कर एक दूजे के सात जन्मों के लिए हो जाते है। इस वेलेंटाइन कुछ ऐसी ही लव स्टोरी पढ़िए जिन्होंने जमाने से लड़ कर अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाया है। आगे की स्लाइड्स में देखें कुथ ऐसी ही जोड़ियों को...
2 of 8
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के बड़ा लालपुर निवासी प्रिया सैनी और नीरज मौर्या की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया, और फिर क्या था प्रिया ने नीरज के बर्थ डे पर उनको प्रपोज कर दिया। नीरज ने जब अपनी पसंद परिवार को बताई तो परिवार वाले इस शादी से मना करने लगे। लेकिन नीरज मन ही मन प्रिया को पत्नी बनाने वादा कर चुके थे। दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया और आखिरकार नीरज का परिवार इस शादी के लिए राजी हो गया और 22 फरवरी 2016 में इनकी शादी हुई। प्रिया बताती है कि हम दोनों पति पत्नी के रिश्ते निभाने से पहले एक दूसरे के अच्छे दोस्त है। सारी परेशानियां साथ में शेयर करते है और आज दोनों काफी खुश है।
3 of 8
- फोटो : amar ujala
नगवा निवासी प्रियंका राय 20 साल पहले कॉलेज के दिनों में विरेंद्र से मिली थी। दोनों में इजहार हुआ और प्यार हो गया। विरेंद्र ने प्रियंका को प्रपोज करने में पांच साल लगा दिया। प्यार के साथ कुछ परेशानियां भी शुरू हुई। प्रियंका भूमिहार परिवार से है तो पिता ने विरेंद्र से शादी के लिए मना कर दिया। लेकिन दोनों अपने परिवार को मनाने में लगे रहें। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों की शादी हुई। अब प्रियंका के परिवार में विरेंद्र सबसे लाडले दामाद है। प्रियंका बताती है आज भी शादी के इतने दिनों के बाद भी हम दोनों में कॉलेज लाइफ की तरह प्यार भरी नोकझोंक होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : amar ujala
चितईपुर निवासी पल्लवी शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा दुर्गापुजा के दौरान मिले और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। दोनों करीब के रिश्तेदारी में भी, इसलिए पल्लवी के परिवार ने शादी के लिए मना कर दिया। लेकिन दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और आठ साल तक परिवार वालों को मनाने का सिलसिला चलता रहा। आज इनकी शादी को 26 साल हो चुके है। पल्लवी बताती है हम दोनों के रिश्ते में आज भी वहीं मिठास और विश्वास बरकरार है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
भेलूपुर निवासी देवांग शाह और शैली शाह पहली बार एक रेस्टोरेंट में मिले थे। जिसके बाद उनकी दोस्ती पांच साल तक चलती रहीं। इस बीच शैली के पिता का देहांत हो गया, तभी देवांग को शैली से प्यार का एहसास हुआ, और उन्होंने शैली को अपने परिवार से मिलवाया। देवांग का परिवार को तैयार हो गया, लेकिन शैली के परिवार को इस शादी को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा। दोनों ने छह महीने तक अपने परिवार को मनाया और आज दोनों ग्यारह साल से साथ है। देवांग बताते है हम दोनों की बीच काफी अच्छी तालमेल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।