फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...और बनारस में अरेस्ट हो गए थे यूपी के DGP, ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 02 May 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 02 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
UP police DGP arrest in varanasi he post on twitter
डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह 29 अप्रैल को बनारस में अरेस्ट हो गए थे। यह सुन कर अटपटा तो लगेगा ही और असंभव भी है। मगर, डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
UP police DGP arrest in varanasi he post on twitter
varanasi - फोटो : twitter
दरअसल, वाराणसी पुलिस द्वारा आयोजित बच्चों के समर कैंप में समापन समारोह के डीजीपी ओपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस द्वारा आयोजित समर कैंप को एसएसपी वाराणसी राम कृष्ण भारद्वाज की अनूठी पहल बताया।

 
UP police DGP arrest in varanasi he post on twitter
varanasi - फोटो : twitter

इस दौरान डीजीपी ने बच्चों को संबोधित किया, उन्हें सर्टिफिकेट दिया और ग्रुप फ़ोटो खिंचवाया। ग्रुप फ़ोटो खिंचवा कर डीजीपी कुर्सी से उठे तो बच्चों ने उन्हें सेल्फी के लिए घेर लिया। अब भला बच्चों की बातें कौन टाल सकता है। डीजीपी ओपी सिंह भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ सेल्फी खिंचवाते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police DGP arrest in varanasi he post on twitter
varanasi - फोटो : twitter
मंगलवार की सुबह 10:16 बजे उस भावुक पल को याद करते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने बच्चों से घिरी हुई खुद की फ़ोटो के साथ ट्वीट किया। लिखा कि, थोड़ी देर के लिए मुझे वाराणसी में स्कूल के बच्चों ने गिरफ्तार कर लिया था और मेरे पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था! ईश्वर उन्हें खुश रखे !!



 
विज्ञापन
UP police DGP arrest in varanasi he post on twitter
बोले, जोन के दस जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यूपी पुलिस के मुखिया यानि डीजीपी ओपी सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने जोन के दस जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सोमवार को एक मामले में बतैर गवाह कोर्ट में पेशी दी। इससे पहले वो काशी विश्वनाथ और कालभैरव दर्शन के लिए भी गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed