{"_id":"6a8d79aed00f38ea3709cb6f","slug":"man-dies-of-electric-shock-while-filling-water-from-water-cooler-in-varanasi-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हादसा: वाटर कूलर में करंट की जद में आने से जिम संचालक की मौत, परिवार में मची चीख- पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हादसा: वाटर कूलर में करंट की जद में आने से जिम संचालक की मौत, परिवार में मची चीख- पुकार
Tue, 25 Aug 2026 04:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:47 PM IST
सार
त्रिलोकी प्रसाद मोदन वाटर कूलर से पानी भर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा कालीमहल तिराहे मंगलवार सुबह वाटर कूलर में उतरे करंट की जद में आने से जिम संचालक त्रिलोकी मोदनवाल (55) की मौत हो गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर कनेक्शन कटवाया।
विज्ञापन
चेतगंज पुलिस ने शव को संरक्षण में लिया। लहंगपुरा निवासी त्रिलोकी का रामकटोरा तिराहे के पास जिम है। सुबह जिम जाने के लिए घर से निकले और काली महल तिराहे पर निशुल्क वाटर कूलर पर अचानक हाथ रख दिया।
विज्ञापन
बारिश के दौरान वाटर कूलर में उतरे करंट की जद में आ गए। उन्हें तड़पता देख लोगों ने बिजली कटवाई। इसके बाद त्रिलोकी को लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन