वाराणसी में सोमवार की देर शाम से हो रही बारिश में बीएचयू अस्पताल परिसर में इतना पानी भर गया कि अस्पताल तालाब में तब्दील हो गया। मंगलवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी जाने वाले रास्ते, जांच काउंटर, पर्चा व दवा काउंटर तक एक फीट से अधिक पानी भरा रहा। इससे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी पानी में तैरते नजर आए। तीमारदार मरीजों को कंधे और गोद में उठाकर ओपीडी और इमरजेंसी तक ले गए। ट्रॉमा सेंटर परिसर में भी पानी भर गया। अस्पताल में हर साल बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
काशी में बारिश का कहर: बीएचयू अस्पताल में घुटने तक पानी, कंधे पर मरीज लेकर पहुंचे तीमारदार, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:35 PM IST
सार
वाराणसी में सोमवार की रात से शुरू बारिश लगातार होती रही। जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। बीएचयू परिसर में घुटने तक पानी भर गया। वहीं सड़कें तालाब बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन