फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिर्जापुर: विधायक की पत्नी को प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति का नाम नहीं पता, ऐसे सामने आया सच

Fri, 16 Apr 2021 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Apr 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
up panchayat election 2021 MLA wife who reached for nomination does not even know name of Prime Minister
नामांकन करने के बाद रिंकी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

कितना भी कम पढ़ा लिखा हो या अंगूठा छाप हो, लेकिन उसे भी अपने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का नाम पता रहता है। ऐसे में आपसे कहा जाए कि विधायक की पत्नी को प्रधानमंत्री का नाम नहीं मालूम है तो शायद आप यकीन न करें। यह तब साबित हुआ जब विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी सिंह प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं बता सकी। 

up panchayat election 2021 MLA wife who reached for nomination does not even know name of Prime Minister

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ विकास खंड के वार्ड संख्या तीन से गुरुवार को उन्होंने नामांकन किया। यही हाल भाजपा नेता मनी राम कोल का भी था। जिला पंचायत चुनाव में हलिया विकास खंड वार्ड नंबर चार से नामांकन दाखिल करने के बाद मनी राम कोल से पंचायती राज मंत्री का नाम पूछा तो उन्हें जिला पंचायत राज मंत्री का नाम तक मालूम नहीं था। 

up panchayat election 2021 MLA wife who reached for nomination does not even know name of Prime Minister
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधान सभा में राहुल कोल मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र से अपना दल के विधायक हैं। आज वह पत्नी रिंकी सिंह को लेकर नामांकन कराने पहुंचे थे । जिला पंचायत चुनाव के लिए उनकी स्नातक पत्नी ने राजगढ़ विकास खंड वार्ड संख्या तीन से नामांकन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
up panchayat election 2021 MLA wife who reached for nomination does not even know name of Prime Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विकास के मुद्दे पर पहले आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनसे जब देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया तो वह नहीं बता सकी । पीएम का नाम पूछने पर जवाब तक नहीं दे सकी। पंचायत चुनाव में प्रदेश में अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अपने को महज साक्षर बताने वाले मनिराम कोल ने पीएम का नाम पूछने पर कहा कि बच्चा-बच्चा जानता है। 
 
विज्ञापन
up panchayat election 2021 MLA wife who reached for nomination does not even know name of Prime Minister
- फोटो : अमर उजाला
जबकि उन्होंने जिस विभाग के चुनाव के लिए नामांकन किया। उस विभाग के मंत्री का नाम मालूम नहीं है। दूसरे के बताने पर पूरा नाम भी नहीं कह सके। कहा कि वह है न टंडन। जबकि पंचायत राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी का नाम न खुद बता सके और न ही किसी समर्थक ने पीछे से उनकी मदद की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed