फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result: बोर्ड परीक्षा में काशी की बेटियों ने मारी बाजी, तस्वीरों में देखें- विद्यार्थियों का उत्साह

Sun, 21 Apr 2024 08:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Apr 2024 08:05 AM IST
सार

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षा में वाराणसी की बेटियों का दबदबा रहा। शनिवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
UP Board Result 2024 toppers of varanasi see latest photos
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले बेटियों का उत्तीर्ण फीसदी ज्यादा रहा है। हाईस्कूल की परीक्षा में खुशी यादव, आकांक्षा और कविता यादव ने संयुक्त रूप से 96.17 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिला टॉप किया है। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.80 फीसदी मार्क्स पाने वाले अनुज मिश्रा ने जिला टॉप किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
UP Board Result 2024 toppers of varanasi see latest photos
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट के चार मेधावी ऐसे हैं, जो प्रदेश स्तरीय टॉप टेन की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जिला टॉपर अनुज मिश्रा को प्रदेश में छठवां स्थान मिला है। 96.60 फीसदी इंटरमीडिएट में 8 छात्राएं पास, इनमे और 80.63 फीसदी मार्क्स हासिल करने वाली माला हायर सेकेंड्री स्कूल गुड़िया ठठरा की राजनंदिनी ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है।
UP Board Result 2024 toppers of varanasi see latest photos
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
96.20 फीसदी मार्क्स पाने वाले धम्म चक्र विहार इंटर कॉलेज नवापुरा, सारनाथ के सुमित मौर्या और सूरजपति कन्या विद्यालय कोरीत की श्रेया मौर्या ने संयुक्त रूप से जिले में तीसरा और प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result 2024 toppers of varanasi see latest photos
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल काशी का था दबदबा 
2023 की हाईस्कूल की परीक्षा से चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई थी। इसी तरह इंटरमीडिएट के तीन मेधावियों ने श्रेष्ठता साबित की थी। 
विज्ञापन
UP Board Result 2024 toppers of varanasi see latest photos
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि इस बार वाराणसी से हाईस्कूल के किसी छात्र-छात्रा ने टॉप टेन की सूची में जगह नहीं बनाई है। इंटरमीडिएट के चार छात्र- छात्राओं ने कमाल किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed