यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में शुरू होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा आज निरस्त हो गई। अंग्रेजी का पेपर लीक होने के कारण वाराणसी, बलिया और आजमगढ़ समेत 24 जिलों में परीक्षा निरस्त हुई। यह फैसला परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही लिया गया। वाराणसी में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्र पर पहुंच गए थे। जैसे ही उन्हें परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिली तो वो हंगामा करने लगे।
कहा कि इतना पढ़ने के बावजूद भी परीक्षा केंद्र पर आकर उन्हें पेपर लीक होने की सूचना मिली। कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा रद्द होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि अब यूपी बोर्ड को उन्हें पास करना चाहिए। तो वहीं कई छात्रों ने नारेबाजी की। बुधवार दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई। इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी।
2 of 7
परीक्षा निरस्त होने की सूचना पर परीक्षार्थियों में दिखी नाराजगी
- फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए वाराणसी जिले में 131 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में हाईस्कूल का पेपर खत्म होने के बाद दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होनी थी। इसी बीच पेपर लीक के कारण परीक्षा निरस्त किए जाने की सूचना के बाद परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा की गई। जिसे देख परीक्षार्थी नाराज हो गए।
3 of 7
परीक्षा निरस्त होने की सूचना पर परीक्षार्थियों में दिखी नाराजगी
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षार्थियों ने जब परीक्षा केंद्र के गेट पर परीक्षा रद्द होने की सूचना चस्पा देखा तो मायूस हो उठे। सारनाथ स्थित केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने कहा कि यह हम विद्यार्थियों के साथ मजाक हुआ है। दूर-दूर से हम लोग परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और पता चला कि परीक्षा ही रद्द हो गई है।
4 of 7
परीक्षा केंद्रों पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाया
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पिंडरा, सारनाथ, अस्सी समेत कई क्षेत्रों में स्थित केंद्रों पर परिक्षार्थियों में आक्रोश दिखा। हंगामे की स्थिति देख हर जगह केंद्र व्यवस्थापकों ने पुलिस को सूचना दी। परीक्षा निरस्त होने की सूचना के साथ ही वाराणसी कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस सक्रिय हो गई। तमाम परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय थाने की फोर्स भेजी गई।
5 of 7
परीक्षा केंद्रों पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाया
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल ने हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें घर भेजा। एसडीएम पिंडरा राजीव कुमार राय खालिसपुर सेंटर पहुंचे और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में पेपर सील नही खुलेंगे।