यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज जारी है। लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर आजमगढ़ से बनारस तक मतदाताओं में जोश दिख रहा है। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लाइन लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वाराणसी समेत पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र में कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।
नौ जिलों की 54 सीटों पर सुबह 9.00 बजे तक कुल 8.58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। नौ जिलों की 54 सीटों पर 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है।
2 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में अपने गांव बनसफा स्थित प्राथमिक विद्यालय नटकावीर बूथ पर पत्नी श्रीकला सिंह(चेयरमैन) के साथ वोट देकर बाहर निकलते पूर्व सांसद एव मलह्नी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह।
3 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण: मंत्री अनिल राजभर ने डाला वोट
- फोटो : सोशल मीडिया।
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी सुबह आठ बजे बूथ पर पहुंचकर मतदान किया
4 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण: मतदान केंद्र से बाहर निकलते निलकंठ तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्री व वाराणसी दक्षिणी के प्रत्याशी डॉ नीलकंठ तिवारी ने संकुलधारा स्थित कंपोजिट विद्यालय स्थित बूथ पर मतदान किया। मतदान के पूर्व नीलकंठ तिवारी ने घर में ही अपनी गाय को गुड़ खिलाया।
5 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण
- फोटो : सोशल मीडिया।
यूपी सरकार में राज्यमंत्री और वाराणसी उत्तरी से प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल ने अपने परिवार के साथ गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, मलदहिया में वोट डाला। ईवीएम खराब होने के कारण मंत्री रवींद्र जायसवाल करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद वोट डाल पाए।