{"_id":"5ad4b3b14f1c1b87098b4d62","slug":"uncontrolled-magic-car-burst-in-tea-shop-and-one-woman-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसी अनियंत्रित मैजिक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसी अनियंत्रित मैजिक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर एक अनियंत्रित मैजिक चाय की दुकान में छह लोगों को रौंदते हुए निकल गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
घटना से गुस्साए लोगों ने चालक सहित मैजिक को पकड़ लिया और मऊ-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को किसी तरह से लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन ग्रामीण आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर देर रात तक अड़े रहे।
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
बरही निवासी अच्छे लाल जायसवाल (45) की चट्टी पर चाय की दुकान है। दुकान पर पांच लोग बैठे हुए थे। शाम करीब छह बजे गाजीपुर से मऊ की ओर सामान लादकर तेज गति से जा रही एक मैजिक अनियंत्रित हो चाय की दुकान में घुस गई और सभी को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
घटना में बरही निवासी संतरा देवी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। मलिकनाथपुर निवासी रामविशुन राम (55), बरही निवासी नंदलाल यादव (55), कल्लू यादव (5), हरहरि निवासी शंभू राम (36) और चाय दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने भाग रहे मैजिक और चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के मऊ जनपद स्थित जिला अस्पताल भेज दिया। जहां बरही निवासी कल्लू यादव (5) और नंनलाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग साढ़े 6 बजे जाम कर दिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।