{"_id":"5923d3c14f1c1b5d1e5363ee","slug":"two-snakes-fighting-in-varanasi-were-going-out-glow-like-nagmani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में 'क्रीड़ा' करते दिखे नाग-नागिन, निकल रही थी 'नागमणि' जैसी 'चमक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में 'क्रीड़ा' करते दिखे नाग-नागिन, निकल रही थी 'नागमणि' जैसी 'चमक'
Wed, 24 May 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 May 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदियां गुजरती जाती हैं पर मिथक और किंवदंतियां इंसान के साथ पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती रहती हैं। नागमणि को लेकर भी रहस्य-रोमांच के किस्से कम नहीं। चोलापुर ब्लॉक के कटारी गांव में दो युवकों ने मणिधर नाग का जोड़ा देखने का दावा किया है।
2 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
युवकों का कहना है कि उन्होंने मणिधर नागों को देखा भी और उनकी तस्वीरें भी लीं। अमर उजाला के दफ्तर में फोन कर उन्होंने इसकी जानकारी दी और तस्वीरें भी भेजीं। हालांकि नागों के जोड़े के साथ नागमणि देखे जाने की इस घटना की सचाई को जंतु विज्ञानी संदिग्ध मान रहे हैं।
3 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि नागमणि जैसी चीज की अब तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, कटारी सहित आसपास के गांवों में नागमणि को लेकर कौतूहल और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। युवाओं का कहना है कि नागमणि देखे जाने की घटना 20 मई की रात 10:30 बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
12वीं के छात्र सत्यम सिंह और उसके चचेरे भाई शिवम सिंह का कहना है कि उस रात वे दोनों खेत में बाजरे की चरी की सिंचाई करने गए थे। खेत में पानी लगने की वजह से वह मेड़ पकड़कर जब घने बंसवार की ओर से गुजर रहे थे, तब उनको वहां प्रकाश दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
करीब जाने पर तेज सरसराहट सुनाई पड़ी। चमकीली वस्तु के पास दो नाग आपस में लिपट रहे थे। सत्यम का कहना है कि उन्होंने अपने मोबाइल से चार तसवीरें उतारीं। तब तक वह प्रकाश लुप्त हो गया और नाग भी चले गए। इसके बाद दोनों ने घर आकर परिवारीजनों को इस घटना की जानकारी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।