फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ः नवनिर्मित सेफ्टी टैंक में दम घुटने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर, मचा कोहराम

Fri, 14 Sep 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 14 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Two person killed and one injured after they enter in septic tank at azamagarh
varanasi - फोटो : amar ujala

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में गुरुवार को शाम एक दर्दनाक घटना घटी जब नवनिर्मित शौचालय के सेफ्टी टैंक में घुसे तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। तीसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। तीनों व्यक्ति बारी- बारी से अंदर घुसे ते लेकिन नहीं जानते थे कि अंदर मौत उनका इंतजार कर रही है। घटना के बाद से गांव में गम का माहौल है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.... 

 
Two person killed and one injured after they enter in septic tank at azamagarh
varanasi - फोटो : amar ujala
तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधशिया गांव में गुरुवार की शाम नवनिर्मित शौचालय के सेफ्टी टैंक में लगे बांस, बल्ली और पटरा निकालने के लिए घुसे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। तीसरे युवक का आजमगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

 
Two person killed and one injured after they enter in septic tank at azamagarh
varanasi - फोटो : amar ujala
मधशिया गांव निवासी रामचंदर चौहान के निर्माणाधीन मकान में शौचालय का सेफ्टी टैंक बनाकर पैक कर दिया गया था। गुरुवार की शाम को राजगीर परसहां गांव निवासी सीताराम चौहान (40) टैंक में लगे बांस, बल्ली और लकड़ी के पटरे को निकालने के लिए भीतर घुसा। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर मकान मालिक रामचंदर चौहान खुद भी भीतर घुसे, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two person killed and one injured after they enter in septic tank at azamagarh
varanasi - फोटो : amar ujala


 इसके बाद पड़ोसी युवक पंकज गोंड़ इन दोनों को देखने के लिए भीतर घुसा तो वह भी बाहर नहीं निकला। तीनों लोगों के काफी देर तक बाहर न आने पर परिवारवालों को शक हुआ और भीतर झांका तो तीनों लोग बेहोश पड़े थे। घरवालों ने करेंट लगने का शोर मचाते हुए कनेक्शन कटवा दिया। सूचना मिलने पर तहबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से टैंक के ढक्कन को तोड़वाकर तीनों लोगों को बाहर निकलवाया तथा जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया । 

 
विज्ञापन
Two person killed and one injured after they enter in septic tank at azamagarh
varanasi - फोटो : amar ujala
रामचंदर और पंकज की हालत गंभीर देख दोनों को रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ही रामचंदर की मौत हो गई। जबकि पंकज का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने कहा कि तहबर के मधशिया में हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण पता चल पता चल पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed