{"_id":"5b9a9a0f867a557e8327bfcd","slug":"samajwadi-party-youth-leader-jumps-in-front-of-cm-yogi-carcade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः सीएम योगी के काफिले के आगे काला झंडा लेकर कूदा सपा युवा नेता, पुलिस ने जमकर धोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः सीएम योगी के काफिले के आगे काला झंडा लेकर कूदा सपा युवा नेता, पुलिस ने जमकर धोया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से जौननपुर पुलिस प्रशासन दो दिन पहले से तैयारी में लगा था। बावजूद इसके सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश मिश्र काला झंडा लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अकेले पहुंच गया। रजनीश काले झंडे के साथ पुलिस लाइन के पास एक बाउंड्रीवाल के पीछे खड़ा होकर सीएम के आने का इंतजार कर रहा था।
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही पुलिस लाइन के पास पहुंचा, तभी रजनीश काला झंडा के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते काफिले के सामने आ गया। हालांकि आस पास मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने रजनीश की पिटाई कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
पुलिस को पहले से अंदेशा था कि सपा, कांग्रेस या छात्र नेता सीएम की सभा में खलल डाल सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बुधवार की शाम से ही ऐसे लोगों पर नजर रख रही थी। टीडी कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू और उनके कुछ साथियों को आधी रात के बाद से ही पुलिस ने उनके जगदीशपुर स्थित आवास पर नजर बंद कर लिया था।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
छात्र नेता का मोबाइल फोन भी पुलिस ने रख लिया था। उनके साथ छात्र नेता सुनील यादव, मुनीब, विमल पाल, संतोष शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, संजय यादव, रितेश सिंह को भी पुलिस ने नजर बंद किया था। सीएम के जाने के बाद इन्हें मुक्त किया गया।