{"_id":"5bb86c92867a550cfa59a2fa","slug":"two-community-dispute-in-varanasi-police-force-manage-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस के कज्जाकपुरा में दो वर्गों में बवाल से सहमा इलाका, बुलानी पड़ी 18 थानों की फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के कज्जाकपुरा में दो वर्गों में बवाल से सहमा इलाका, बुलानी पड़ी 18 थानों की फोर्स
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस के आदमपुर थाना अंतर्गत कज्जाकपुरा में बीती रात हुए बवाल से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान हुए मारपीट व पथराव से लोग अपने घरों में सहम गए। वहीं पुलिस के लिए भी दो वर्गों के बीच तनाव को शांत करना बड़ी चुनौती बन गई। घटना की स्थिति को समझते हुए मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने 18 थानों की फोर्स को घटनास्थल पर बुलाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित पान की दुकान पर गुटका खाने के दौरान शुक्रवार की रात दो पक्षों के लड़कों के बीच के मामूली विवाद और हाथापाई को अफवाहों ने बवाल बना दिया। कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप शुरू हुई मारपीट और पथराव की घटना देखते ही देखते सरैया, जलालीपुरा और हनुमान फाटक तक फैल गई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद पीएसी और आरएएफ के साथ रूट मार्च कर लोगों को घरों के भीतर रहने की ताकीद की गई। पथराव में दोनों पक्षों से 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। एहतियातन क्षेत्र में एक कंपनी पीएसी और आरएएफ के साथ ही नौ थानों की फोर्स तैनात की गई है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
बवाल बढ़ता देख रेंज के गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली से पुलिस को दंगा नियंत्रण उपकरणों और टियर गैस गन के साथ आने का आदेश दिया गया। हालांकि स्थिति नियंत्रित होने के बाद गाजीपुर और जौनपुर की फोर्स को रास्ते से लौटा दिया गया। चंदौली की पुलिस आदमपुर थाने पर मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
आदमपुर और जैतपुरा थाना क्षेत्र में मारपीट और पथराव शुरू होते ही यहां के दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। इसके साथ ही दुकानदार दुकानों के भीतर दुबक गए। रात 12 बजे के लगभग जब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित हुई तो कई दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आकर घर जाते देखे गए। इस बीच पुलिस के पहुंचने पर क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी घरों से बाहर निकले और पथराव कर रहे लोगों से शांत रहने की अपील की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस फोर्स
- फोटो : amar ujala
कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप एक पान की दुकान पर गुटका खाने के दौरान कुछ लड़कों में करीब रात सवा नौ बजे कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद ऑटो चालक सोनू की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि साढ़े नौ बजे के लगभग सोनू के दोस्तों ने उसे पीटने वालों की पिटाई की। इसके थोड़ी ही देर बाद व्हाट्सऐप पर मैसेज और मोबाइल पर कॉल कर कर्फ्यू लगने और सांप्रदायिक विवाद जैसी तरह-तरह की अफवाहों के कारण दोनों पक्षों के लोग लामबंद हो गए और पथराव शुरू कर दिया।