फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे नमो घाट का उद्घाटन, जल, थल, नभ से जुड़ने वाला है पहला घाट

Fri, 15 Nov 2024 12:55 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Nov 2024 12:55 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस, जल, थल, नभ से जुड़ने वाले पहले घाट नमो घाट का शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन करेंगे। यहां हेलिकॉप्टर भी उतर सकेगा।

विज्ञापन
Today Vice President Jagdeep Dhankar will inaugurate Namo Ghat
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली पर शुक्रवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे।

Today Vice President Jagdeep Dhankar will inaugurate Namo Ghat
देव दीपावली को लेकर घाटों पर की गई सजावट । - फोटो : अमर उजाला

डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार चलेगा। 3डी लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग शो, लेजर लाइट एंड साउंड शो 25 मिनट का होगा जो कुछ अंतराल में कई बार दिखाया जाएगा। देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की जाएगी। इसके बाद देव दीपावली से जुड़े कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

Today Vice President Jagdeep Dhankar will inaugurate Namo Ghat
देव दीपावली को लेकर घाटों पर की गई सजावट । - फोटो : अमर उजाला

विवेकानंद क्रूज से पर रहेंगे वीवीआईपी
प्रशासन की ओर से सभी वीवीआईपी अतिथियों के लिए विवेकानंद क्रूज बुक करा दिया गया है। इसी क्रूज से वह नमो घाट पर देव दीपावली का कार्यक्रम भी देखेंगे। देव दीपावली के साथ ही वह लेजर शो और आतिशबाजी भी देखेंगे। कार्यक्रम के यूपी सरकार के कई मंत्री, सांसद भी शामिल होंगे। क्रूज के आसपास जल पुलिस और एंबुलेंस रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Vice President Jagdeep Dhankar will inaugurate Namo Ghat
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

जल, थल, नभ से जुड़ने वाला पहला घाट होगा नमो घाट, हेलिकॉप्टर भी उतर सकेगा
अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस, जल, थल, नभ से जुड़ने वाले पहले घाट नमो घाट का शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन करेंगे। यहां हेलिकॉप्टर भी उतर सकेगा। 81,000 स्क्वायर मीटर में 91.06 करोड़ से इसका विस्तार हुआ है। घाट की बनावट और अंतरराष्ट्रीय सुविधा के साथ 75 फीट ऊंचा का नमस्ते का स्कल्पचर पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस नमो नमः स्कल्पचर की वजह से इसका नाम नमो घाट रखा गया।

विज्ञापन
Today Vice President Jagdeep Dhankar will inaugurate Namo Ghat
देव दीपावली को लेकर घाटों पर की गई सजावट । - फोटो : अमर उजाला

नमो घाट पर फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन, ओपन एयर थियेटर, कुंड, फ्लोटिंग जेटी पर बाथिंग कुंड और चेंजिंग रूम का भी निर्माण हुआ है। दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए मां गंगा के चरणों तक रैंप बना है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीएनजी से चलने वाली नाव के लिए देश का पहला फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी नमो घाट पर बना है। इसके अलावा अन्य गाड़ियों के लिए भी यहां अलग से सीएनजी स्टेशन है। यहां बने बड़े नमस्ते स्कल्पचर की ऊंचाई करीब 25 फीट और छोटे की 15 फीट है। जबकि सबसे बड़ा नमस्ते स्कल्प्चर करीब 75 फीट ऊंचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed