प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिर्जापुर की रैली में आज भटौली पुल का जिक्र कर सपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। गंगा नदी पर बन रहा यह पुल कछवा को मिर्जापुर से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। आगे की स्लाइड में पढ़ें भटौली पुल की पूरी कहानी -
2 of 9
bhatauli pul
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी ने मिर्जापुर के लोंगों से सवाल पूछा कि जब यहां उत्तर प्रदेश में 13 साल पहले मुलायम सिंह की सरकार थी तो मुलायम सिंह ने 13 साल पहले मिर्जापुर में पुल निर्माण का आधारशिला रखे था वो अभी तक बना क्या? जवाब मिला अभी तक नहीं बना।
3 of 9
bhatauli pul
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ये काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। यही पुल अगर सैफई में बनना होता तो, 13 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ता। बता दें कि भटौली पुल का निर्माण कार्य 2006 में शुरु हुआ था। 11 साल बीत जाने के बाद अभी भी तक मात्र 60 फीसदी पुल का निर्माण कार्य हुआ है।
4 of 9
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
भटौली पुल को वर्ष 2014 में बनकर तैयार हो जाना था । समय बढ़ने के साथ ही पुल की लागत और निर्माण के समय के साथ लोगों के इंतजार का दायरा भी बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इस पुल के लिए पुनरीक्षित बजट जारी किया है।
5 of 9
narendra modi
- फोटो : अमर उजाला
लगभग 11 वर्षों से बन रहे इस पुल के कार्य के कछुआ चाल से आसपास के लोगों में निराशा है।कछवां के गांधी विद्यालय के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भटौली पुल का शिलान्यास वर्ष 2007 में किया था।