फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘स्मॉग’ से बचने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे, मिलेगी शुद्ध हवा

Sat, 18 Nov 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 18 Nov 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
These-plants planted in house for fresh air against smog
plant - फोटो : अमर उजाला
आसमान में छाए स्मॉग के घेरे को बरगद, नीम जैसे विशाल पेड़ ही नहीं, छोटे-छोटे पौधे भी तोड़ सकते हैं। हमारे आपके घर में ऐसे कई ऐसे सजावटी पौधे हैं, जो ऑक्सीजन पैदा कर वातावरण को शुद्ध करते हैं। इन नन्हे पौधों में इतनी ताकत है कि ये प्रदूषण की जहरीली हवाओं को सोखकर आपके घर और आसपास के वातावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। जहरीले स्मॉग से बचाव की यह छोटी सी आपकी कोशिश पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा कदम साबित होगी। आगे की स्लाइड्स में जानिए उन पौधों के बारे में..

 
These-plants planted in house for fresh air against smog
plant - फोटो : अमर उजाला
तुलसी, मनी प्लांट के अलावा कई ऐसे सजावटी पौधे हैं, जो ऑक्सीजन पैदा कर वातावरण को शुद्ध करते हैं। घर के अंदर लगाए जाने वाले सजावटी पौधों में कई ऐसे हैं, जो न सिर्फ आपके आशियाने की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि वातावरण को शुद्ध करने में भी बेहद मददगार साबित होंगे। इन पौधों को आप अपनी बालकनी, छत के गमलों में लगा सकते हैं। यहां तक कि लीविंग रूम या बेडरूम में भी इन्हें रख सकते हैं। 
These-plants planted in house for fresh air against smog
plant - फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर लगाए जाने वाले सजावटी पौधों में कई ऐसे हैं, जो न सिर्फ आपके आशियाने की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि वातावरण को शुद्ध करने में भी बेहद मददगार साबित होंगे।  सुपारी प्लांट, अरेका पाम, ड्रासेना, पीस लिली, क्रोमा, रबर प्लांट, बैंबू पाम ऐसे ही पौधे हैं, जो जहरीली गैस को शुद्ध करने की ताकत रखते हैं। इन्हें आप घर के गार्डन या कमरों में कहीं भी रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
These-plants planted in house for fresh air against smog
plant - फोटो : अमर उजाला
मनी प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे जिन्हें लोग अमूमन अपने घर के गार्डन में खास तौर से जगह देते हैं, वो भी कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, फार्मलडिहाइड जैसी जहरीली गैस को सोखते हैं। अरेका पाम, जिसे कि सुपारी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है, उससे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ती है बल्कि ये घर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में बेहद मददगार है। 
 
विज्ञापन
These-plants planted in house for fresh air against smog
plant - फोटो : अमर उजाला
‘गार्डन ऑन कंक्रीट’ के अविषेक कुमार बताते हैं कि फिकस, ड्रैकेना, बॉस्टन फर्न समेत दर्जनों पौधे ऐसे हैं, जो प्रदूषण से लड़ते हैं और उन्हें आप आसानी से अपने घर में लगा सकते हैं। संसार नर्सरी मंडुवाडीह के दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि बागबानी के शौक के लिए ही नहीं, अब लोग अपने घर को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए लोग इंडोर प्लांट्स ले रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed