{"_id":"5af015414f1c1b3b0a8b8b2a","slug":"these-are-some-simple-trick-for-saftey-from-heat-stroke-in-this-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उफ ये गर्मी! आसमान से बरस रही आग, ऐसे रखें खुद का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ ये गर्मी! आसमान से बरस रही आग, ऐसे रखें खुद का ख्याल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज लगातार तल्खी की ओर बढ़ रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवाओं ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते दिन अधिकतमतापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक है। तापमान में तेज उतार-चढ़ाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आप बीमार न पड़े इसलिए जरूरी है कि कुछ सावधानी बरतें। आगे की स्लाइड्स में देखें ..
Trending Videos
summer
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में अभी और बढ़ोतरी के साथ लू की लपट भी तेज होगी। आंधी-बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आई थी। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया था लेकिन रविवार को मौसम ने फिर तीखे तेवर दिखाए। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी होती गई। चौबीस घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस के उछाल ने जनजीवन को बेहाल कर दिया।
summer
मौसम विज्ञानी प्रो. बीआरडी गुप्ता ने बताया कि गर्म हवाओं के साथ अभी अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे मौसम में आंधी की आशंका बनी रहती है। पिछले दस सालों की बात करें तो मई महीने का औसत तापमान 40 डिग्री ही रहा है लेकिन रविवार से यह 40 के ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather shimla
दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने कुछ सवधानियां बकतने की सलाह दी है।
- घर से पूरी बांह का कपड़ा ही पहनकर बाहर निकलें।
- खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पानी की कमी न होने दे।
-रात में खुले में बिना मच्छरदानी के न सोएं
-धूप से घर आने के बाद तुरंत फ्रीज का पानी न पीएं
-किसी तरह की बीमारी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें
- घर से पूरी बांह का कपड़ा ही पहनकर बाहर निकलें।
- खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पानी की कमी न होने दे।
-रात में खुले में बिना मच्छरदानी के न सोएं
-धूप से घर आने के बाद तुरंत फ्रीज का पानी न पीएं
-किसी तरह की बीमारी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें
विज्ञापन
weather shimla
गर्म हवाओं का दौर शुरू होने से डायरिया के साथ ही हीट स्ट्रोक के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालात को देखते हुए सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल में अलग डायरिया वार्ड बनाकर दस-दस बेड सुरक्षित करा दिए गए हैं।