{"_id":"5a65a0b64f1c1b6e268b599c","slug":"the-last-salute-to-the-martyr-with-full-respect-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीमा पर शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
hero
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के रजौरी सेक्टर में शनिवार की रात शहीद हुए चंदौली के लाल चंदन कुमार राय को आज बाबतपुर एयरपोर्ट पर अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने शहीद के सम्मान में हवाई फायरिंग की और मातमी धुन बजा कर शोक व्यक्त किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
hero
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक ग्राम ले जाया गया। यहां शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सेना के जवानों के संग चंदौली के डीएम, एसपी सहित स्थानीय विधायक ने शहीद श्रद्धांजलि अर्पित की। चंदौली से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी सहित क्षेत्र के अन्य नेताओं ने शहीद के परिवार का ढाढस बंधाया।
hero
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम विदाई के वक्त चंदन के साथियों और युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद प्रमोद अमर रहे, भारत माता की जय के नारे के बीच नम आंखों से उन्हें भावभीनी विदाई दी। बता दें कि शहीद चंदन का पार्थिव शरीर रात 9.30 बजे विशेष विमान से वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
hero
- फोटो : अमर उजाला
यहां वाराणसी के प्रभारी जिलाधिकारी, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेट सुब्रत झा, 39 जीटीसी के जवानों तथा विधायक डॉ. अवधेश सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बलुआ थाना के नदेसर मारुफपुर निवासी सिग्नल मैन चंदन राय रात शनिवार रात दस बजे जम्मू कश्मीर के मेंढर सेक्टर में शहीद हो गए।
विज्ञापन
चंदन कुमार राय
- फोटो : अमर उजाला
जिस समय उन्हें गोली लगी वह अपने कैंप में थे। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। उनकी इस वर्ष 18 अप्रैल को शादी तय थी। मारुफपुर नदेसर गांव निवासी सत्यप्रकाश राय के दूसरे नंबर के पुत्र चंदन राय 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में 37 आरआर रेजिमेंट में सिग्नल मैन पद पर तैनात थे।