फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संकट के समय परीक्षा में पास होकर देश और प्रदेश दुनिया में रोल मॉडल: वाराणसी कमिश्नर

Sat, 06 Feb 2021 12:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 06 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The commissioner said that the country and the state are role models in the world by passing the exam in the time of crisis.
दीप जलाते कमिश्नर दीपक अग्रवाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

जब लोग कोरोना के नाम से ही डर जाते थे। उस समय न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पुलिस विभाग से जुड़े लोगों ने बिना किसी डर के सेवा की। इसमें शहर की कई सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग किया। यही वजह है कि कोरोना पर काबू पाने की खुशियां भी दोगुनी होती जा रही है।



अमर उजाला की ओर से कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरों की जान बचाने वाले कोरोना योद्धाओं को शुक्रवार को सम्मान से नवाजा गया। अंधरापुल स्थित होटल रिजेंसी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, समाज सेवियों को सम्मानित कर न केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि उन्होंने लोगों के जज्बे को खूब सराहा। 

अमर उजाला के मंच पर सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धा भी कमिश्नर के हाथों सम्मान पाकर बहुत उत्साहित दिखे। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि एक वक्त ऐसा रहा, जब लोग भारत जैसे घनी आबादी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर चिंतित थे। भारत ने पूरी ताकत के साथ न केवल कोरोना की जंग लड़ी बल्कि संकट की परीक्षा को पास कर देश और प्रदेश पूरे विश्व में रोल मॉडल बना।

अब पूरा विश्व भारत को रोल मॉडल मान रहा है और इसमें उत्तर प्रदेश भी मॉडल के रूप में  सामने आया है। जिस तरह से कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों, समाजसेवियाें ने कदम आगे बढ़ाया, उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। 

कमिश्नर ने कहा कि संकट के समय ही सही परीक्षा होती है, व्यवहार की। संकट के समय अपने प्रयासों के आधार पर लोगों ने यह संदेश दिया है कि अगर दोबारा कभी इस तरह की महामारी आती है, तो उससे निपटने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

The commissioner said that the country and the state are role models in the world by passing the exam in the time of crisis.
मंचासीन कवि - फोटो : अमर उजाला
इतने अधिक संख्या में लोग मदद के लिए आगे आए। यह सामाजिक ताने बाने की मजबूती का प्रमाण है। कार्यक्रम में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.एसके उपाध्याय, एसआईसी मंडलीय अस्पताल डॉ. प्रसन्न कुमार, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ ही काशी विद्यापीठ में प्रबंध शास्त्र संस्थान के निदेशक प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, संत अतुलानंद से राहुल सिंह, अजीत सिंह बग्गा, प्रमोद अग्रहरि, हाजी फरमान हैदर सहित कई लोग मौजूद रहे। 


अमर उजाला की ओर से कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने का यह पहल सराहनीय है। इससे न केवल कोरोना योद्धाओं का आत्मबल बढ़ेगा बल्कि और लोगों के लिए भी प्रेरणादायी कदम होगा। इस तरह के आयोजन की जितनी सराहना की जाए वह कम है।-दीपक अग्रवाल, कमिश्नर

इनको मिला काशी कोरोना योद्धा सम्मान
जीवनंदन झा-काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र, अन्नपूर्णा मठ मंदिर
पवन अग्रवाल-मारवाड़ी युवक संघ
हितेश मुरारका-मारवाड़ी युवा मंच काशी रामकटोरा
डॉ. रामनारायण यादव-सचिव अरुणोदय समग्र विकास समिति
अमन कबीर-समाज सेवी
मनीषा अग्रवाल-विदुषी महिला मंडल चौक

समाज सेवा
इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष कुमार ओझा
इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय
इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह
चौकी प्रभारी चौकाघाट धर्मराज सिंह
चौकी प्रभारी कैंट रोडवेज मिर्जा रिजवान बेग
चौक्ी प्रभारी दुर्गाकुंड  प्रकाश सिंह
चौकी प्रभारी पांडेयपुर राजकुमार पांडेय

 
The commissioner said that the country and the state are role models in the world by passing the exam in the time of crisis.
संबोधित करते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग 
डॉ. सौरेंद्र चक्रवर्ती-एडिशनल सीएमओ
डॉ.पीयूष राय-डिप्टी सीएमओ
डॉ.पीके सिंह-फिजिशियन, दीनदयाल अस्पताल
डॉ. यतीश भुवन पाठक-पीएचसी प्रभारी सेवापुरी
डॉ. सौम्या नवल-प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधोपुर सिगरा
डॉ. अतुल कुमार सिंह-मेडिकल आफिसर
डॉ. दीपिका चतुर्वेदी-चिकित्साधिकारी,सीएचसी मिसिरपुर 
कृष्णकांत राय-सहायक मलेरिया अधिकारी
बलवंत चौधरी-लैब टेक्नीशियन
संजय कुमार साहू-आशुलिपिक, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय
संजय कुमार-क्षेत्र सेवक, मलेरिया विभाग
हैदर-- सपोर्ट स्टाफ
विजय कुमार-सीएमओ कार्यालय

इनका रहा विशेष सहयोग 
संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, पॉपुलर मल्टी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, किसान पशु आहार, एपेक्स हॉस्पिटल, श्री सांई बाबा इंफ्राटेक, एलआईसी, इको प्लस सीमेंट, होटल सुरभि इंटरनेशनल, शीएट पब्लिक स्कूल, लीडर्स एडयूकेटस,सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल, डॉ. गंगा सहाय पांडेय फाउंडेशन और वेन्यू पार्टनर होटल रिजेंसी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
The commissioner said that the country and the state are role models in the world by passing the exam in the time of crisis.
कार्यक्रम का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

कविताओं से कवियों ने नारी सशक्तीकरण, देश प्रेम का बांटा संदेश 

अमर उजाला काशी कोरोना योद्धा सम्मान की शाम को कवियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से यादगार बना दिया। बाराबंकी से काशी में आए कवि प्रियांशु गजेंद्र ने बाबा की धरती पर आकर अपने को सौभाग्यशाली बताया। प्रियांशु ने अपनी कविता सबकुछ खोकर मैंने केवल इतना पाया प्यार में। रात रात भर तुमको गाया, सुबह छपे अखबार में।

के माध्यम से प्रेम का भाव प्रदर्शित किया। इंदौर से आईं कवियत्री डॉ. भुवन मोहिनी ने अपनी कविता तना हो सर पे जब छप्पर तो सावन क्या बिगाड़ेगा, दुपट्टा हो बदन पे जो, दुशासन क्या बिगाड़ेगा। नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश की इसके साथ ही एक अधूरी कहानी तो मुझमे भी है, धड़के दिल जो जवानी तो मुझमे भी है।
 

विज्ञापन
The commissioner said that the country and the state are role models in the world by passing the exam in the time of crisis.
कार्यक्रम का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

तुम जो छू लो शिवाला बनू प्रेमका एक मीरा दीवानी तो मुझमें भी है। उधर बनारस के युवा कवि दमदार बनारसी ने आईए मिलके हम स्वदेश का उत्थान करें, हो के दूर खामियों से राष्ट्रगान करें के माध्यम से देशभक्ति की अलग जगाई। कवियों की हर प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने भी उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed