फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day 2021: प्यार का तोहफा लाए हैं, वैलेंटाइन-डे के लिए बाजारों में सजे उपहार

Fri, 05 Feb 2021 06:07 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 05 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Valentines Week 2021 gifts in the market for girlfriend boyfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रिश्ता नया हो या पुराना...सभी की चाहत होती है, वैलेंटाइन वीक इस अंदाज में मनाया जाए कि रिश्तों को ताजगी मिल सके। इसके लिए कपल कुछ नया करने की सोचते हैं। प्रेमी यूं तो हमेशा एक-दूजे से प्रेम करते हैं लेकिन फरवरी का महीना प्रेमियों को इजहार-ए-इश्क का मौका और वक्त दोनों देता है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक पर अलग-अलग सात दिनों में अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए वाराणसी का बाजार तैयार है। अपने दोस्तों और चाहने वालों को खुशियों का ऐसा तोहफा दे सकते हैं, जो उन्हें पूरे साल याद रहेगा। आइए अगली स्लाइड में देखें...

Valentines Week 2021 gifts in the market for girlfriend boyfriend
T Shirt - फोटो : सोशल मीडिया।

वैलेंटाइन वीक पर तोहफों में कस्टमाइज कपल टीशर्ट या फिर कुशन कवर को खास तौर पर अपने पार्टनर के लिए डिजाइन करवा सकते हैं। न्यू ट्रेंड की बात करें तो इस बार वैलेंटाइन वीक के लिए बेडशीट डिजाइन की जा रही है। इस तरह की बेडशीट न्यूली मैरिड कपल्स में ज्यादा पॉपुलर हैं। इनमें कपल्स प्री वेडिंग शूट और मैरिज फंक्शन के फोटो प्रिंट करवा रहे हैं। 

Valentines Week 2021 gifts in the market for girlfriend boyfriend
rose day

सात फरवरी मतलब वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत गुलाब की खूबसूरती और प्यार भरी महक से होती है। इस दिन आप भी अपने पार्टनर को लाल गुलाब दे सकते हैं। लाल गुलाब और प्यार भरी  महक चेहरे पर नई चमक ला लेता है। गुलाब देकर प्रेमी अपने दिल की बात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Week 2021 gifts in the market for girlfriend boyfriend
वाराणसी के सैर स्थित आर्चीज गैलरी में वैलेंटाइन चॉकलेट गिफ्ट कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

वैसे चॉकलेट खाना तो सभी को पसंद है, लेकिन लड़कों की अपेक्षा लड़कियों को चॉकलेट ज्यादा पसंद होती है। चॉकलेट डे यानी नौ फरवरी को आप अपने प्रेमी को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं। चॉकलेट गिफ्ट करने की वेलेंटाइन वीक में परंपराओं को देखते हुए वाराणसी में चॉकलेट के गिफ्ट पैक भी कार्ड्स के साथ पैकेज में उपलब्ध हैं। शॉपिंग मॉल से लेकर ऑनलाइन बाजारों में इनकी डिमांड होने से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन
Valentines Week 2021 gifts in the market for girlfriend boyfriend
Teddy Day

लड़कियां टेडी बियर की दिवानी होती हैं। अधिकतर लड़कियां बड़े टेडी बियर को गले लगाना बहुत पसंद करती हैं। आप भी टेडी डे यानी 10 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड को एक अच्छा सा टेडी बियर दें सकते हैं। इसलिए टेडी डे के दिन के लिए बाजार में तरह-तरह के टेडी की भरमार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed