फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही है ये मराठन एक्ट्रेस

Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल Updated Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
Tejal Chaudhary is going to enter the bhojpuri films
Tejal Chaudhary - फोटो : facebook

अपनी छरहरी काया के लिए मशहूर अभिनेत्री तेजल चौधरी मराठी फिल्मों में धूम मचाने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेरने आ रही हैं। 'भोजीवुड' में उनकी इंट्री बेहद खास होने जा रही है। आगे की स्लाइड में जानें मराठी होकर भोजपुरी फिल्मों में काम करने पर क्या कहतीं हैं तेजल...

Trending Videos
Tejal Chaudhary is going to enter the bhojpuri films
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

तेजल अपनी पहली भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ के जरिये भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही हैं। अभी हाल ही में ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर लांच हो गया, जो सुपरहिट फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सिक्‍वल है।

Tejal Chaudhary is going to enter the bhojpuri films
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

तेजल चौधरी फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रहे 'फिटनेस आइकन' विक्रांत सिंह राजपूत के अपोजिट हैं। फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव कहते हैं कि तेजल इंडस्‍ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं, जिनमें काफी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejal Chaudhary is going to enter the bhojpuri films
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि तेजल ने सेट पर भी काफी मेहनत की, जो लोगों को पर्दे पर नजर भी आयेगी। वहीं, तेजल चौधरी खुद भी अपनी पहली भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ को लेकर उत्‍साहित हैं और कहती हैं कि इस फिल्‍म में काम करने का अनुभव बहुत खास रहा है।

विज्ञापन
Tejal Chaudhary is going to enter the bhojpuri films
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

तेजल ने बताया कि ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार में पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली पर आधारित है। इस फिल्‍म को करते हुए उन्हें यूपी-बिहार को नजदीक से जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सच में भोजपुरी बहुत 'क्‍यूट' लैंग्‍वेज है, जिससे मुझे इससे प्‍यार हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed