फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव प्रचार, इस पैनल ने चुनाव से पहले ही पक्की कर ली जीत

Fri, 19 Feb 2021 02:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Feb 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Student union election campaign intensified in Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। वहीं एनएसयूआई के पैनल ने चुनाव से पहले ही एक संकाय में अपनी जीत पक्की कर ली है।

छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। पुस्तकालय मंत्री पद पर दो उम्मीदवार मैदान में हैं। मानविकी और शिक्षा संकाय में प्रतिनिधि के पद पर तीन-तीन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय तथा समाजकार्य में दो-दो, वाणिज्य संकाय और समाज विज्ञान संकाय में एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं।
 
Student union election campaign intensified in Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला

समाज विज्ञान संकाय में दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के कारण निर्विरोध चुना जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रो. कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है।
 
Student union election campaign intensified in Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला
परिसर के बाहर लगे पोस्टर और बैनर, कार्रवाई की चेतावनी

छात्रसंघ प्रत्याशियों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर परिसर के बाहर भी प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Student union election campaign intensified in Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय परिसर से बाहर प्रचार सामग्री चिपकाने पर रोक के बावजूद प्रत्याशियों के पोस्टर बैनर सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इस मामले में चुनाव अधिकारी ने पत्र जारी कर सभी प्रत्याशियों से पोस्टर बैनर हटाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Student union election campaign intensified in Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला

चेतावनी जारी की गई है कि जल्द से जल्द अगर बैनर पोस्टर नहीं उतारे गए तो कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed