{"_id":"5b93e862867a557ebd686e30","slug":"state-level-wrestling-championship-start-today-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवानों ने दिखाया दम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
wrestling
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में शनिवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवानों ने अखाड़े में दम दिखाया। कुश्ती चैंपियनशिप में गोंडा, मेरठ और बागपत की महिला पहलवानों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। गाजीपुर की महिला खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
राज्य स्तरीय अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
गौराकला में वाराणसी कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन 50 किलोग्राम भारवर्ग में अंतरराष्ट्रीय पहलवान मेरठ की दिव्या तोमर ने निलय को फितले दांव लगाकर चित कर दिया। उन्होंने 8-4 के प्वाइंट से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर नीलम सोलंकी और पूनम रहीं।
wrestling
- फोटो : amar ujala
53 किलोग्राम के मुकाबले में बागपत की राष्ट्रीय पहलवान रुसू नागर ने दीक्षा तोमर को धाग लगाकर पटखनी दी। रूसू ने एकतरफा मुकाबले में दीक्षा को 10-0 के अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान अर्चना सोम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
wrestling
- फोटो : amar ujala
55 किलोग्राम भारवर्ग में अंतरराष्ट्रीय पहलवान आरजू तोमर ने रुबी को इरानी दांव से पटखनी दी। 57 किलोग्राम में मेरठ की अंतरराष्ट्रीय पहलवान इंदू तोमर ने अनुराधा को कड़े मुकाबले में फितले से धूल चटाई। 59 किलोग्राम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान भारती बघेल ने यूपी पुलिस की साक्षी को कूंदे दांव लगाकर चित किया।
विज्ञापन
wrestling
- फोटो : amar ujala
62 किलोग्राम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा तोमर ने बलिया की रीतू को काला जंग लगाकर जोरदार ढंग से जीत दर्ज की। 65 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय पहलवान जैसमीन सोम ने सुषमा को निकाल दांव से हराया। 68 किलोग्राम में गाजीपुर की फ्रीडम यादव ने पूनम को सखी दांव से धूल चटाई।