फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल बनारस के अखाड़े में विरोधियों को पटखनी देगी एशियन गेम्स की पदक विजेता

Fri, 07 Sep 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 07 Sep 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Asian games bronze medalist divya kakran participate in wrestling championship at varanasi
divya kakran - फोटो : self
वाराणसी में पहली बार दूधिया रौशनी में कुश्ती के मुकाबला होना जा रहा है। प्रदेश स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को वाराणसी के गौराकला गांव में होगा।  कुश्ती चैंपियनशिप में सात सौ पहलवान शामिल होंगे। पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में 45 टीमें हिस्सा ले रही है। इस चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण होंगी 68 किलो भार वर्ग में जकार्ता एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की 20 वर्षीय दिव्या काकरान। आगे की स्लाइड्स में देखें,





 
Asian games bronze medalist divya kakran participate in wrestling championship at varanasi
divya kakran - फोटो : self
फ्रीस्टाइल पहलवान दिव्या काकरान इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए अन्य महिला पहलवानों को चुनौती देंगी। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा अंडर -23 वर्ग पहलवानों को फेडरेशन में दर्जा देने के बाद पहली बार वाराणसी में अंडर 23 कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, सचिन गिरी समेत और कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शिरकत करेंगे।


 
Asian games bronze medalist divya kakran participate in wrestling championship at varanasi
divya kakran - फोटो : amar ujala
महिला वर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबले आठ सितंबर को खेले जायेंगे जबकि पुरुष वर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबले नौ सितंबर को होंगे। 10 सितंबर को पुरुषों के ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले और प्रतियोगिता का समापन होगा। इस पूरे मुकाबले में 700 पहलवान शिरकत करेंगे। ध्यान दिला दें कि एशियन गेम्स में दिव्या काकरान ने महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को हराकर  कांस्य पदक अपनी झोली में डाला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian games bronze medalist divya kakran participate in wrestling championship at varanasi
divya kakran - फोटो : amar ujala
एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वालीं महिला पहलवान दिव्या काकरान ने इस बात को लेकर दिल्ली सरकार की आलोचना की है कि खेलों से पहले उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जब हमें मदद की जरूरत होती है तब कोई मदद नहीं करता। अगर मुझे समय पर मदद मिली होती तो मैं स्वर्ण पदक भी जीत सकती थी।

 
विज्ञापन
Asian games bronze medalist divya kakran participate in wrestling championship at varanasi
divya kakran - फोटो : amar ujala
गौराकला के श्री गांधी इंटर कॉलेज मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में 45 टीमें हिस्सा ले रही हैं।  आठ सितंबर को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि दोनों वर्गों में जीतने वाले पहलवान 27 से 30 सितंबर तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित नेशनल अंडर-23 में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed